7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Poco M7 Plus 5G लॉन्च, जानें कीमत

Poco ने ग्लोबल बाजार में नया स्मार्टफोन Poco M7 Plus 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Poco M7 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Poco M7 Plus 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Poco

Poco ने ग्लोबल बाजार में नया स्मार्टफोन Poco M7 Plus 5G लॉन्च कर दिया है। M7 Plus 5G में 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hyper OS के साथ आता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Poco M7 Plus 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco M7 Plus 5G Price

Poco M7 Plus 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $189 (लगभग 17,600 रुपये) और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $219 (लगभग 20,395 रुपये) है। यह फोन सफेद और काले रंग में उपलब्ध है।

Poco M7 Plus 5G Specifications

Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल, 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 6nm 5G प्रोसेसर के साथ 900MHz Adreno 619 GPU दिया गया है। इसमें 6GB / 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hyper OS पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो M7 Plus 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। वहीं धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 168.48 मिमी, चौड़ाई 80.45 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 217 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स-वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Poco M7 Plus 5G की डिस्प्ले कैसी है?

Poco M7 Plus 5G में 6.9 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल, 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Poco M7 Plus 5G का प्रोसेसर कैसा है?

Poco M7 Plus 5G में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 6nm 5G प्रोसेसर दिया गया है।

Poco M7 Plus 5G की बैटरी कैसी है?

Poco M7 Plus 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स-वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Poco M7 Plus 5G का कैमरा कैसा है?

Poco M7 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  3. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  6. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  7. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  8. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  9. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.