Poco M6 Plus 5G फोन 12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! मिला BIS सर्टीफिकेशन

फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मई 2024 09:33 IST
ख़ास बातें
  • कहा जा रहा है कि फोन Redmi Note 13R का रिब्रांडेड वर्जन होगा।
  • फोन 6.79 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
  • फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है।

Redmi Note 13R का रिब्रांडेड मॉडल होने के चलते Poco M6 Plus 5G फोन 6.79 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

POCO भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन Poco M6 Plus 5G कहा जा रहा है। कंपनी Poco M6 5G सीरीज में इससे पहले और भी मॉडल लॉन्च कर चुकी है। दरअसल फोन को भारत की सर्टीफिकेशन अथॉरिटी की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग फोन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देती है। कहा जा रहा है कि फोन Redmi Note 13R का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इससे फोन के स्पेसिफिकेशंस भी यहां पर पता चल जाते हैं। 

Poco M6 Plus 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। Poco M6 Pro 5G भी एक मॉडल इस सीरीज में पहले ही लॉन्च हो चुका है। Poco M6 Plus 5G फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। यहां पर फोन 24065PC95I मॉडल नम्बर के साथ नजर आया है। इससे पहले इस फोन को HyperOS कोड में (via) भी देखा गया था। दरअसल इस फोन को Redmi Note 13R का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। यहां से Poco M6 Plus 5G के स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा भी लग जाता है। 

Redmi Note 13R का रिब्रांडेड मॉडल होने के चलते फोन 6.79 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। रिफ्रेश रेट यहां पर अपग्रेड होकर आ सकता है जो कि 90Hz से 120Hz हो जाने की संभावना है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ 12 जीबी तक रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर आ सकता है। डिवाइस Android 14 आधारित HyperOS पर रन कर सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.