33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा Poco M4 Pro 5G फोन!

Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन Xiaomi सब-ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन होगा, जो कि कथित रूप से लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह Poco M3 Pro 5G का सक्सेसर हो सकता है, जो कि भारत में जून में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2021 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Poco M4 Pro 5G में मिल सकती है 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा पोको एम4 प्रो 5जी फोन
  • Poco M3 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से है लैस
Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन Xiaomi सब-ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन होगा, जो कि कथित रूप से लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह Poco M3 Pro 5G का सक्सेसर हो सकता है, जो कि भारत में जून में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब यह फोन विभिन्न बेंचमार्किंग वेबसाइट और सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है। आगामी Poco फोन Eurasian Economic Commission (EEC) और Compulsory Certificate of China (3C) लिस्टिंग पर स्पॉट हुआ है। टिप्सटर के अनुसार, पोको एम4 प्रो 5जी फोन IMEI और TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है जिसके जरिए फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए थे।

EEC, 3C, IMEI और TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन की लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Abhishek Yadav (@yabhishekhd) द्वारा स्पॉट की गई थी। इन साइट्स पर यह फोन मॉडल नंबर 21091116AC के साथ लिस्ट है। सर्टिफिकेशन साइट्स पर यह भी जानकारी मिली है कि यह फोन 5जी इनेबल होगा और इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

एक अलग ट्वीट में जानें-मानें टिप्सटर Kacper Skrzypek (@kacskrz) ने नए Poco फोन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें फोन मॉडल नंबर 21091116AG के साथ लिस्ट है। टिप्सटर ने इशारा दिया है कि पोको एम4 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है।

पोको एम4 प्रो 5जी को लेकर माना जा रहा है कि यह Poco M3 Pro 5G का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में जून महीने में लॉन्च किया गया था। पोको एम4 प्रो 5जी के स्पेसिफिकेशन पोको एम3 के अपग्रेड्स हो सकते हैं। पोको एम3 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4 जीबी LPDDR4X रैम दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करता है। इसमें 6.53 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मौजूद है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.05 लेंस का उपयोग करता है।
Advertisement

Poco ने इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की पेशकश की है, जिन्हें समर्पित माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी 6,000mAh की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  6. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  7. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.