Poco M2 Pro खरीदने का एक और मौका आज, जानें कीमत और ऑफर्स

कीमत की बात करें, तो Poco M2 Pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है, जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 जुलाई 2020 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी फ्लैश सेल
  • सेल में SBI क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है Poco M2 Pro

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है

Poco M2 Pro की सेल आज एक बार फिर भारत में आयोजित की जाने वाली है। पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, और तब से इसे फ्लैश सेल के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। लेटेस्ट सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो पोको एम2 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम से लैस है। इस फोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे।
 

Poco M2 Pro price in India, availability, offers

जैसे कि हमने बताया Poco M2 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होने वाली है। कीमत की बात करें, तो यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वो हैं- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, तीसरा व आखिरी स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, जिसके लिए आपको 16,999 रुपये चुकाने होंगे। फोन को तीन रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा- आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक।
Advertisement

फ्लिपकार्ट ऑफर की बात करें, तो आपको SBI क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा और प्रति महा 1,556 रुपये की शुरुआती राशि से नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प प्राप्त होगा
 
 

Poco M2 Pro specifications, features

डुअल सिम Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पोको एम2 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Poco ने अपने पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.