Poco M2 Pro की सेल आज एक बार फिर, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Poco M2 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। और तीसरे वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है, जिसमें आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • जुलाई में लॉन्च किया गया था पोको एम2 प्रो
  • पोको एम2 प्रो में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है

Poco M2 Pro की सेल आज एक बार फिर भारत में आयोजित की जाने वाली है, जो कि दोपहर 12 बजे Flipkart के माध्यम से शुरू होगी। पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था और तब से इस फोन की बिक्री फ्लैश सेल के माध्यम से की जा रही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। वहीं आपको इस फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, पोको एम2 प्रो स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 

Poco M2 Pro price in India, sale offers

पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। तीसरे वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। Poco M2 Pro को आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक रंग के विकल्पों में खरीदा जा सकता है। जैसे कि हमने बताया Poco M2 Pro की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली है।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा, वहीं Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ट पर भी 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। RuPay डेबिट कार्ड के जरिए 7,500 रुपये से ऊपर की खरीदारी करने पर 75 रुपये की छूट मिलेगी। इन सब के अलावा फ्लिपकार्ट 1,566 प्रति महीने की शुरुआती राशि पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रहा है।
 
 

Poco M2 Pro specifications, features

डुअल सिम Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पोको एम2 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Poco ने अपने पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.