Poco M2 Pro खरीदने का है प्लान? अगली सेल होगी इस दिन...

Poco M2 Pro की पहली फ्लैश सेल इस हफ्ते की शुरुआत में आयोजित की गई थी, लेकिन ऑनलाइन उपलब्ध होने के तुरंत बाद इसका स्टॉक खत्म हो गया था, जिसे लेकर कुछ ग्राहकों ने शिकायतें भी की।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 जुलाई 2020 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है
  • Snapdragon 720G चिपसेट और 5,000mAh बैटरी है इसकी खासियत
  • Flipkart के जरिए दोपहर 12 बजे शुरू होती है इसकी फ्लैश सेल

Poco M2 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है

Poco M2 Pro 30 की अगली सेल अब 30 जुलाई को होगी। इसकी जानकारी पोको इंडिया ने एक ट्वीट के जरिए दी। Xiaomi का स्पिन-ऑफ ब्रांड पोको एम2 प्रो को इस महीने की शुरुआत में भारत लाया था और मंगलवार को इसकी पहली फ्लैश सेल हुई। Poco M2 Pro, जो Redmi Note 9 Pro का लगभग रीब्रांडेड वर्ज़न लगता है, भारतीय बाजार में तीसरे पोको के रूप में लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी Poco F1 और Poco X2 लॉन्च कर चुकी है। नए पोको एम2 प्रो की मुख्य खासियत इसका क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 33 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और 5,000mAh बैटरी है। भारत में यह फोन Realme 6 और Samsung Galaxy M21 जैसे स्मार्टफोन के साथ प्रतिस्पर्धा करता है।
 

Poco M2 Pro price in India, sale offers

पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध होता है। वो हैं- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, तीसरा व आखिरी स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, जिसके लिए आपको 16,999 रुपये चुकाने होंगे। फोन के तीन रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा- आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक।

Poco India ट्विटर अकाउंट द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट के अनुसार, Poco M2 Pro इस महीने 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

पोको एम 2 प्रो की पहली फ्लैश सेल इस हफ्ते की शुरुआत में आयोजित की गई थी, लेकिन ऑनलाइन उपलब्ध होने के तुरंत बाद इसका स्टॉक खत्म हो गया था, जिसे लेकर कुछ ग्राहकों ने शिकायतें भी की। हालांकि, ब्रांड अपनी परंपरा को जारी रख रहा है और सीमित समय के लिए 30 जुलाई को इस फोन को फिर पेश करने की योजना बना रहा है।
 

Poco M2 Pro specifications, features

डुअल सिम Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पोको एम2 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है।

Poco ने अपने पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  4. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.