Poco M2 Pro लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 5,020 एमएएच बैटरी से है लैस

Poco ने अपने पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 12:53 IST
ख़ास बातें
  • पोको एम2 प्रो का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Poco M2 Pro में
  • Poco M2 Pro की बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

Poco M2 Pro की भिड़ंत Realme 6 और Redmi Note 9 Pro से

Poco M2 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया Poco स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन में प्रो कलर मोड, प्रो वीडियो मोड और RAW मोड जैसे कई कैमरा मोड पहले से उपलब्ध हैं। पोको एम2 प्रो, भारत में Poco ब्रांड का तीसरा फोन है। मार्केट में फोन के तीन वेरिएंट उतारे गए हैं, इनमें स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और रैम 6 जीबी तक है। देखा जाए तो पोको एम2 प्रो इस साल मार्च में लॉन्च किए गए Redmi Note 9 Pro से बहुत हद तक प्रेरित है।
 

Poco M2 Pro price in India, sale date

पोको एम2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जाएगा। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इसे 16,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं- आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक। इसकी बिक्री भारत में Flipkart के ज़रिए होगी। फोन की पहली सेल 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
 

Poco M2 Pro specifications, features

डुअल सिम Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पोको एम2 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है।

Poco ने अपने पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.