Poco M2 Pro को खरीदने का आज एक और मौका, यहां होगी फ्लैश सेल

Poco M2 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसके दो अन्य वेरिएंट भी हैं। Poco M2 Pro की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 09:30 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 Pro आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगा
  • 33W फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी और दमदार मिड-रेंज प्रोसेसर से है लैस
  • Flipkart की Big Saving Days Sale का आज है आखिरी दिन

Poco M2 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है

Poco M2 Pro को आज एक बार फिर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। लगभग Redmi Note 9 Pro के समान हाव-भाव रखने वाला यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पोको एम2 प्रो को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था और इसका मुख्य आकर्षण 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली एक बड़ी बैटरी है। इसके अलावा फोन में दमदार मिड-रेंज प्रोसेसर और 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। Poco M2 Pro की फ्लैश सेल आज दोपरहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। फोन दो दिन पहले भी सेल के लिए उपलब्ध हुआ था।

Poco M2 Pro फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाता है और यह भी याद दिलाते चलें कि ई-कॉमर्स दिग्गज अपने प्लेटफॉर्म पर Big Saving Days सेल चला रहा है, जो आज रात 12 बजे तक तक चलेगी। नीचे पोको एम2 प्रो की कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी जा रही है।
Advertisement
 

Poco M2 Pro price in India, sale offers

पोको एम2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। तीसरे वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। Poco M2 Pro को आउट ऑफ द ब्लू, ग्रीन एंड ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक रंग के विकल्पों में खरीदा जा सकता है। बता दें कि Poco M2 Pro की सेल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली है।

सेल ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों के पास एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए पांच प्रतिशत छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए भी पांच प्रतिशत कैशबैक पाने का मौका है। ग्राहक Poco M2 Pro को 1,556 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Poco M2 Pro specifications, features

डुअल सिम Poco M2 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 for Poco पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। पोको एम2 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नाइट मोड को सपोर्ट करता है।


Poco ने अपने पोको एम2 प्रो हैंडसेट में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Poco M2 Pro की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Powerful processor
  • Solid battery life
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • A little bulky
  • Weak low-light photo quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.