Poco F7 Ultra के साथ Poco F7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Poco ने आज Poco F7 Ultra के साथ Poco F7 Pro को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Poco F7 Pro में 6.67 इंच की WQHD+ फ्लो AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco F7 Pro में 50 मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 800 इमेज सेंसर है।
  • Poco F7 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Poco F7 Ultra और Poco F7 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Poco

Poco ने आज Poco F7 Ultra के साथ Poco F7 Pro को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। Poco F7 में 6.67 इंच की WQHD+ डिस्प्ले है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3,200 निट्स है। Poco F7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं Poco F7 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है। Poco F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी है, जबकि Poco F7 Pro में 6,000mAh की बैटरी है। आइए आइए Poco F7 Ultra और Poco F7 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco F7 Ultra, Poco F7 Pro Price


Poco F7 Ultra के 12GB+ 256GB वेरिएंट की कीमत $599 (लगभग 51,000 रुपये) और 16GB + 512GB RAM वेरिएंट की कीमत $649 (लगभग 55,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और येल्लो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं Poco F7 Pro के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत $449 (लगभग 38,000 रुपये) और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत $499 (लगभग 42,000 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। 


Poco F7 Ultra Specifications


Poco F7 Ultra एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। F7 Ultra में 6.67 इंच की WQHD+ फ्लो AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। F7 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है। F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 160.26 मिमी, चौड़ाई 74.95 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 212 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के लिए F7 Ulltra के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 800 इमेज सेंसर, 2.5x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 32 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में F7 Ultra में एनएफसी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, GPS/AGPS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई बेस्ड फेस अनलॉकिंग सिस्टम शामिल है। 


Poco F7 Pro Specifications


Poco F7 Pro में 6.67 इंच की WQHD+ फ्लो AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3200 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। F7 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। F7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक रैम और अधिकतम 512GB स्टोरेज है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 160.26 मिमी, चौड़ाई 74.95 मिमी, मोटाई 8.12 मिमी और वजन 206 ग्राम है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए F7 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल लाइट फ्यूजन 800 इमेज सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में F7 Pro में एनएफसी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, GPS/AGPS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर है। यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। F7 Pro में 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.