Poco F7 सीरीज की लॉन्च तारीख हुई लीक, जानें क्या कुछ होगा खास

Poco इस महीने के आखिर में ग्लोबल मार्केट के लिए Poco F7 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 19:10 IST
ख़ास बातें
  • Poco इस महीने के आखिर में Poco F7 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।
  • Poco F7 Ultra को Redmi K80 Pro का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है।
  • Poco F7 Pro जिसे Redmi K80 का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है।

Poco F6 में Snapdragon 8s Gen 3 है।

Photo Credit: Poco

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Poco इस महीने के आखिर में ग्लोबल मार्केट के लिए Poco F7 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। अनुमानित लॉन्च से पहले एक X यूजर ने पोस्टर शेयर किया है और दावा किया है कि इसे 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर में देखा जा सकता है कि लाइनअप में एक अल्ट्रा-ब्रांडेड स्मार्टफोन शामिल हो सकता है। आइए Poco F7 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Poco F7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च


Advertisement
रिपोर्ट्स से पता चला है कि Poco F7 सीरीज में तीन मॉडल Poco F7 Ultra, Poco F7 Pro और Poco F7 शामिल होंगे। Pro और Ultra के 27 मार्च को लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि F7 इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है।


Poco F7 Ultra Specifications


Poco F7 Ultra को Redmi K80 Pro का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है। इसलिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जिसका 2K रेजॉल्यूशन है। वहीं इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिल सकता है। अनुमान है कि F7 Ultra में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,300mAh की छोटी बैटरी मिल सकती है, जबकि K80 Pro में 6,000mAh की बैटरी है। Poco F7 Ultra को हाल ही में गीकबेंच पर AI परफॉरमेंस स्कोर के साथ देखा गया था। अब फोन के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर का खुलासा करने वाली नई बेंचमार्क लिस्टिंग सामने आई है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 16GB रैम और एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। इसने सिंगल-कोर टेस्ट में लगभग 2,300 और मल्टी-कोर टेस्ट में लगभग 8,150 स्कोर किया है।


Advertisement
Poco F7 Pro Specifications


Poco F7 Pro जिसे Redmi K80 का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है, इसमे 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 2K रेजोल्यूशन है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मिलने की बात कही गई है। K80 में 6,550mAh की बैटरी है, लेकिन F7 Pro में 90W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की छोटी बैटरी मिल सकती है। उम्मीद है कि Redmi अप्रैल में चीन में आगामी स्नैपड्रैगन 8एस एलीट वाले Redmi Turbo 4 Pro को पेश करेगा। इस फोन को भारत में Poco F7 के नाम से रीब्रांड किए जाने की संभावना है। अनुमान है कि भारतीय बाजार में सिर्फ F7 ही आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F7 Series, Poco F7, Poco F7 Pro, Poco F7 Ultra

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.