Poco C85x 5G भारत में लॉन्च: Rs 12 हजार से केम में 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले

Poco ने भारत में नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च किया है। फोन में 6.9 इंच 120Hz डिस्प्ले, 6300mAh बैटरी, 32MP कैमरा और Android 16 आधारित HyperOS मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 12:47 IST
ख़ास बातें
  • POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये
  • फोन में 6.9 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा
  • 6300mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट

Poco C85x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है

Photo Credit: Poco

Poco ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले साल दिसंबर में आए Poco C85 का नया वेरिएंट है। फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें नॉच डिजाइन के साथ 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 4GB RAM के साथ 4GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का भी सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है।

कीमत की बात करें तो Poco C85x 5G का 4GB + 64GB वेरिएंट 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Black, Gold और Green कलर ऑप्शन में आएगा। इसकी बिक्री 14 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। Poco C85x 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक डिस्प्ले में 660 निट्स टाइपिकल ब्राइटनेस और 810 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Octa Core Unisoc T8300 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM के साथ 64GB या 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो Poco C85x 5G में 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Advertisement

बैटरी के मामले में फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी 1000 चार्जिंग साइकल या करीब 3 साल के इस्तेमाल के बाद भी लगभग 80 प्रतिशत तक हेल्थ बनाए रख सकती है। इसके अलावा फोन में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS और USB Type C पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो भी मिलता है। यह IP52 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा देने का दावा करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.