Poco C81X vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07: जानें 10K में कौन सा फोन है बेस्ट?

Poco ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Poco C81X लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 08:28 IST
ख़ास बातें
  • Poco C81X में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy M07 मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है।

Poco C81X vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07

Photo Credit: Poco/Motorola/Samsung

Poco ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Poco C81X लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 से हो रही है। Poco C81X में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है। वहीं Samsung Galaxy M07 में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Poco C81X, Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Poco C81X vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07

कीमत

Poco C81X के 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy M07 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। जबकि Moto G06 Power का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है।

डिस्प्ले और फीचर्स

Poco C81X में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। जबकि Samsung Galaxy M07 में 6.7 इंच की PLS LCD HD+ डिस्प्ले दी है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Advertisement

प्रोसेसर

Poco C81X में 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है। वहीं Samsung Galaxy M07 मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम

Poco C81X एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। जबकि Moto G06 Power एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy M07 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7.0 पर चलता है।

Advertisement

स्टोरेज वेरिएंट

Poco C81X में 3GB / 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि Moto G06 Power में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं Samsung Galaxy M07 में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Poco C81X के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Moto G06 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy M07 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

Poco C81X में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Moto G06 Power में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy M07 में 5000mAh बैटरी मिलती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T7250

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.