50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Poco C81 Pro लॉन्च, जानें सबकुछ

Poco ने आज ग्लोबल बाजार में Poco C81 Pro लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Poco C81 Pro में 6.9 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco C81 Pro में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Poco C81 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Poco C81 Pro में 6.9 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Poco ने आज ग्लोबल बाजार में Poco C81 Pro लॉन्च कर दिया गया है। Poco के इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। C81 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Poco C81 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco C81 Pro Price

Poco C81 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $99 (लगभग 9,300 रुपये), 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $109 (लगभग 10,000 रुपये) और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $129 (लगभग 12,000 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर में उपलब्ध है। फिलहाल चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में खरीदा जा सकता है।

Poco C81 Pro Specifications & Features

Poco C81 Pro में 6.9 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz और कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1500:1 और 800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड है। डिस्प्ले TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट है। यह एंड्रॉयड पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलता है। C81 Pro में 12nm प्रोसेस ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ माली-जी57 जीपीयू है। इसमें 4GB एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB तक यूएफएस 2.2 स्टोरेज है, जिसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो C81 Pro के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। नया पोको फोन वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 का सपोर्ट करता है, जिससे यह गीली उंगलियों से साफ किया जा सकता है। C81 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह सिंगल चार्ज में 79 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 208 ग्राम है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए C81 Pro में ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, एनएफसी, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन में सर्टिफिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और फेस रिकग्ननिशन का सपोर्ट करता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, वर्चुअल एम्बिएंट लाइट सेंसर और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.