Poco C65 हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें डिटेल्स

कंपनी ने फोन के डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2023 09:35 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • पोको के इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है।
  • यह MIUI 14 पर रन करता है।

Poco C65 फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ कंपनी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही है।

Photo Credit: Poco

Poco ने MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ नया बजट स्मार्टफोन Poco C65 लॉन्च किया है। इसे Poco C55 का सक्सेसर बताया जा रहा है। जो कि कई अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने प्राइस को अफॉर्डेबल रखा है। फोन 6.74 इंच के डिस्प्ले से लैस है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
 

Poco C65 Price

Poco C65 की कीमत के बारे में कंपनी की ओर से अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन को Black, Blue, जैसे कई कलर्स में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Poco C65 Specifications

पोको सी65 के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो Poco C65 फोन 6.74 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में 1,600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है, और वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आता है जो कि पावर बटन में मौजूद है। यह मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट से लैस है जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो रियर में डिवाइस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी करता है। साथ में 2 सेंसर और हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पोको के इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ कंपनी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही है। यह MIUI 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक WiFi, NFC, और Bluetooth भी दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1650 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.