Huawei की इस सीरीज को मिली बड़ी कामयाबी, 10 करोड़ से ज्‍यादा डिवाइस बिके

इस सीरीज के पहले फोन Huawei Ascend P1 को 10 साल पहले लॉन्‍च किया गया था

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 15:46 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे ने 2011 की गर्मियों में Huawei Ascend P1 पर काम शुरू किया था
  • तब से अब तक यह सीरीज हुवावे पी50 तक पहुंच चुकी है
  • हाल ही में कंपनी हुवावे पी50 पॉकेट फोल्‍डेबल फोन लॉन्‍च किया है

Huawei P50 सीरीज सबसे रोचक सीरीज रही है। इस हफ्ते लॉन्‍च हुआ P50 पॉकेट स्‍मार्टफोन कंपनी का पहला क्लैमशेल फ्लैगशिप फोल्डेबल है।

Photo Credit: xinsheng huawei

स्‍मार्टफोन मेकर हुवावे Huawei के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हुवावे के सीनियर प्रोडक्‍ट मैनेजर वांग योंगगैंग ने बताया है कि हुवावे की P सीरीज ने ग्‍लोबली 100 मिलियन (10 करोड़) की सेल को क्रॉस कर लिया है। इस सीरीज के पहले फोन Huawei Ascend P1 को 10 साल पहले लॉन्‍च किया गया था। इस सेल में चीन में बिकीं यूनिट्स को भी शामिल किया गया है। 100 मिलियन यूनिट्स में P1 से लेकर P50 स्‍मार्टफोन शामिल हैं। वांग योंगगैंग हुवावे की P सीरीज के इंचार्ज भी हैं। 

चीन में हुवावे यूजर्स के ऑनलाइन कम्‍युनिटी फोरम Huawei Xinsheng में एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए वांग ने कई और उपलब्धि‍यों को शेयर किया। 

हुवावे ने 2011 की गर्मियों में Huawei Ascend P1 पर काम शुरू किया था। यह हुवावे का पहला फ्लैगशिप फोन होने वाला था। वांग ने बताया कि इसके लिए कंपनी ने बीजिंग, शंघाई और शीआन से अपनी रिसर्च टीम को शेनझेन बुलाया, ताकि शेनझेन टीम के साथ इस‍ डिवाइस को तैयार करने में मदद मिल सके। 

कई महीनों तक मार्केट रिसर्च के बाद जनवरी 2012 में Huawei Ascend P1 को 4.3 इंच के AMOLED डिस्प्ले, 1.5GHz डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च किया गया। तब फोन में 8 मेगापक्सिल का रियर कैमरा था। डिवाइस लाइटवेट थी। उस वक्‍त फोन को करीब 35,324 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। 
Advertisement

हुवावे का अगला फ्लैगशिप Huawei Ascend P2 था। लेकिन इसे चीन में रिलीज नहीं किया गया था। फोन को 2013 में यूरोपीय और जापान के मार्केट में उतारा गया था, क्‍योंकि चीन में तब 4G नेटवर्क पूरी तरह से रोलआउट नहीं हुआ था। यह फोन हुवावे के इन-हाउस प्रोसेसेसर Kirin से लैस होने वाला पहला हुवावे फ्लैगशिप भी था।
Advertisement

Huawei Ascend P6 कंपनी के लिए अगली अहम डिवाइस साबि‍त हुई। अपनी रिलीज के समय यह दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन था। 

इसके बाद आए Huawei P9 ने भी काफी कामयाबी पाई। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप था। Huawei P9 कंपनी का पहला फोन था, जिसके लिए उसने कैमरा इमेजिंग की मशहूर कंपनी Leica के साथ पार्टनरशिप की थी।  P9 में मेन रियर कैमरा के साथ एक मोनोक्रोम लेंस था। फोटोज को बेहतर बनाने के लिए इसमें सॉफ्टवेयर का भी इस्‍तेमाल हुआ था।
Advertisement

फोटोग्राफी के मामले में बड़ी छलांग लगाई Huawei P20 Pro ने। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप था। फोन ने अपने डिजाइन से भी मार्केट में काफी चर्चा बटोरी थी। इसके बाद आई Huawei P30 सीरीज ने बेहतर इमेजेस के लिए एक नए तरह के RYYB रंगीन लेंस को अडॉप्‍ट किया। जबकि P40 सीरीज में 10X ऑप्टिकल जूम जैसे फीचर लोगों ने पसंद किए। 
Advertisement

Huawei P50 सीरीज अबतक की सबसे रोचक सीरीज रही है। इस हफ्ते लॉन्‍च हुआ P50 पॉकेट स्‍मार्टफोन कंपनी का पहला क्लैमशेल फ्लैगशिप फोल्डेबल है। इसमें रियर कैमरे के ठीक नीचे एक सेकेंडरी स्‍क्रीन भी दी गई है।  

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.30 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर

फ्रंट कैमरा

1.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

1670 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 4

रिज़ॉल्यूशन

540x960 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.