Oppo Reno Standard Edition रिटेल साइट पर लिस्ट, कैमरा सैंपल भी आए सामने

Oppo Reno Standard Edition: ओप्पो रेनो स्टैंडर्ड एडिशन रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा कैमरा सैंपल भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2019 09:51 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno अनुमानित कीमत के सााथ JD.com पर हुआ लिस्ट
  • ओप्पो रेनो फोन के पिछले हिस्से में हैं दो रियर कैमरे
  • ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने शेयर किए कैमरा सैंपल

Oppo Reno Standard Edition: ओप्पो रेनो स्टैंडर्ड एडिशन रिटेल साइट पर लिस्ट, कैमरा सैंपल भी आए सामने

Photo Credit: JD.com

Oppo Reno स्मार्टफोन से 10 अप्रैल 2019 को चीन में पर्दा उठाया जाएगा। इससे पहले ओप्पो रेनो स्टैंडर्ड एडिशन (Oppo Reno Standard Edition) को ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट JD.com पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के डिजाइन का पता चलता है। Oppo Reno फोन से लिए गए कैमरा सैंपल को भी Oppo के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने पोस्ट किया है। यह सैंपल आगामी ओप्पो रेनो स्टैंडर्ड एडिशन (Oppo Reno Standard Edition) की कैमरा क्षमता को दर्शा रहा हैं।

ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुके हैं कि Oppo Reno फोन का एक वेरिएंट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस होगा। वहीं इस फोन का एक स्टैंडर्ड एडिशन भी होगा जो स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है।

Oppo Reno फोन ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट JD.com पर 99,999 चीनी युआन की अनुमानित कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन तो सामने नहीं आए लेकिन फोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरों की झलक देखने को मिली है। कुछ समय पहले पता चला था कि फोन को चार कलर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है- पर्पल, पिंक, ग्रीन और ब्लैक।
 

Oppo Reno Standard Edition के कैमरा सैंपल

Advertisement
Photo Credit: Weibo/ VP Brian Shen

Oppo Reno फोन के फ्रंट पैनल पर बिना नॉच वाला डिस्प्ले पैनल है। इसके अलावा कुछ समय पहले लीक हुई तस्वीरों में अनोखे पॉप-अप सेल्फी कैमरे की भी झलक देखने को मिली थी। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, ऐसे में हो सकता है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो। इसके अलावा ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने वीबो पर Oppo Reno फोन से लिए कैमरा सैंपल को पोस्ट किया है।

उन्होंने कहा कि यह तस्वीरें ओप्पो रेनो स्टैंडर्ड एडिशन (Oppo Reno Standard Edition) से ली गई हैं। फोन से ली गई तस्वीरों में कलर्स वाइब्रेंट लग रहे हैं और शॉर्प डिटेल्स कैप्चर हुई हैं। ओप्पो रेनो फोन में 10x हाइब्रिड ऑप्टिकल ज़ूम दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग से पता चला था कि ओप्पो रेनो स्टैंडर्ड एडिशन (Oppo Reno) फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप की बात करें तो टीना लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में जान फूंकने के लिए 3,680 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो VOOC 3.0 रेपिड चार्जिंग के साथ आएगी। यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। Oppo Reno फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं होगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.6x74.3x9 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Reno, Oppo Reno Design, Oppo Reno Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.