12GB रैम और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo Reno 7 सीरीज़ होगी लॉन्च! कीमत भी हुई लीक

टिप्सटर के अनुसार, Oppo Reno 7 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY ​​CNY 3,499 (लगभग 40,900 रुपये) होगी, जबकि फोन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,800 रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 1 नवंबर 2021 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 SE नए लाइनअप का बेस वेरिएंट होगा
  • Oppo Reno 7 में मिल सकता है 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  • Oppo Reno 7 SE की बैटरी 4,300mAh की हो सकती है
Oppo Reno 7 सीरीज़ स्मार्टफोन के कथित स्पेसिफिकेशन कीमत के साथ लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लेटेस्ट रेनो रेंज को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें Oppo Reno 7, Oppo Reno 7 Pro और Oppo Reno 7 SE स्मार्टफोन शामिल होंगे। नई लीक से तीनों स्मार्टफोन के डिज़ाइन के संकेत मिले हैं। ओप्पो रेनो 7 और ओप्पो रेनो 7 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले मौजूद होगा और इसकी बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ओप्पो रेनो 7 एसई वेरिएंट को लेकर कहा गया है कि यह नए लाइनअप का बेस मॉडल होगा, जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

टिप्सटर Arsenal ने वीबो के जरिए Oppo Reno 7, Oppo Reno 7 Pro और Oppo Reno 7 SE स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन वीबो पर शेयर की है।
 

Oppo Reno 7, Oppo Reno 7 Pro, Oppo Reno 7 SE price (expected)

टिप्सटर के अनुसार, Oppo Reno 7 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ​​CNY 3,499 (लगभग 40,900 रुपये) होगी, जबकि फोन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,800 रुपये) हो सकती है।

वहीं, दूसरी ओर Oppo Reno 7 Pro के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ​​CNY 4,299 (लगभग 50,300 रुपये) होगी, जबकि फोन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,799 (लगभग 56,200 रुपये) हो सकती है। फोन का एक 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी होगा, जिसकी कीमत CNY 5,299 (लगभग 62,000 रुपये) है।
Advertisement

Oppo Reno 7 SE फोन की बात करें, तो फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY ​​CNY 2,699 (लगभग 31,600 रुपये) होगी, जबकि फोन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,100 रुपये) हो सकती है।
 

Oppo Reno 7, Oppo Reno 7 Pro specifications

जैसे कि हमने बताया ओप्पो रेनो 7 और ओप्पो रेनो 7 प्रो फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 6.5 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल होगा। रेनो 7 को लेकर कहा जा रहा है कि यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जबकि रेनो 7 प्रो फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
Advertisement

टिप्सटर के अनुसार, ओप्पो रेनो 7 और ओप्पो रेनो 7 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। ओप्पो रेन 7 के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। ओप्पो रेनो 7 प्रो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 13 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा। फ्रंट में दोनों फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आ सकते हैं।

लीक के अनुसार, ओप्पो रेनो 7 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी या 12 जीबी रैम विकल्प मिल सकते हैं। वहीं, स्टोरेज 256 जीबी तक की होगी। प्रो मॉडल की बात करें, तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। टिप्सटर के अनुसार, ओप्पो रेन 7 प्रो में तीन रैम व स्टोरेज विकल्प होंगे। यह 8 जीबी + 256 जीबी, 12 जीबी + 256 जीबी और 12 जीबी + 512 जीबी हो सकते हैं।
Advertisement

दोनों ही Oppo फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 

Oppo Reno 7 SE specifications

ओप्पो रेनो 7 एसई को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल होगा। इसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके अलावा, फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इस फोन में 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B सेंसर, 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

टिप्सटर के अनुसार, Oppo के इस फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 65 वॉट SuperVOOC super flash चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dedicated microSD card slot
  • Slim and light
  • Vibrant display
  • Very good battery life, fast charging
  • Cameras are decent for stills
  • Fuss-free performance
  • Bad
  • Plastic body is a downgrade
  • Recorded video could be better
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good battery life
  • Solid industrial design
  • Bright and vivid display
  • Snappy overall performance
  • Decent cameras for stills
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Recorded video could be better
  • Specs not entirely competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.