64MP कैमरा के साथ Oppo Reno 6Z 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स...

Oppo Reno 6Z की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। लेकिन यह फोन वियतनामी वेबसाइट पर VND 9,490,000 (लगभग 30,735 रुपये) की कीमत में लिस्ट है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है ऑरोरा और स्टैलर ब्लैक।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 21 जुलाई 2021 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 6Z 5G को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है
  • ओप्पो रेनो 6ज़ेड OPPO Reno 5Z का अपग्रेड वर्ज़न हैं
  • फोन में 4,310 एमएएच की बैटरी मौजूद है

Oppo Reno 6Z 5G फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है ऑरोरा और स्टैलर ब्लैक।

Oppo Reno 6Z 5G स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि अप्रैल महीने में लॉन्च हुए OPPO Reno 5Z का अपग्रेड वर्ज़न हैं। बता दें, कंपनी Oppo Reno 6 5G सीरीज़ के तहत तीन फोन लॉन्च कर चुकी है, जिसमें Oppo Reno 6 5G, Oppo Reno 6 Pro 5G और Oppo Reno 6 Pro+ 5G स्मार्टफोन शामिल है। लेकिन भारत में फिलहाल Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G से ही पर्दा उठाया गया है। बात यदि ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन के स्पेसिफिकेशन की करें, तो यह फोन 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है।
 

Oppo Reno 6Z 5G price and availability

Oppo Reno 6Z 5G की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। लेकिन यह फोन वियतनामी वेबसाइट पर VND 9,490,000 (लगभग 30,735 रुपये) की कीमत में लिस्ट है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है ऑरोरा और स्टैलर ब्लैक।
Advertisement
 

Oppo Reno 6Z 5G specifications

ओप्पो रेनो 6ज़ेड 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 800 निट्स और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।  इसके अलावा, फोन फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 5 जीबी एक्सटेंडिड रैम दी गई है। स्टोरेज की बात करें, तो यह 128 जीबी स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 6ज़ेड फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का सुपरवाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन में 4,310 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ VOOC 4.0 30W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.