Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ

Oppo अगले हफ्ते चीनी बाजार में Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16 शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2026 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16 में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया है।
  • Oppo Reno 16 में स्क्वाअर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल है।
  • Oppo Reno 16 में फ्लैट मेटल फ्रेम भी होगा।

Oppo Reno 16 में 12GB रैम मिलेगी।

Photo Credit: Oppo

Oppo अगले हफ्ते चीनी बाजार में Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16 शामिल होने की उम्मीद है। अब लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Oppo Reno 16 के डिजाइन का खुलासा करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा Reno सीरीज का यह नया स्मार्टफोन अब देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया है, जिससे कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट का भी पता चला है। आइए Oppo Reno 16 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 16 Series Price

Oppo Reno 16 को ओप्पो चीन के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है और अब यह स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि Oppo Reno 16 चीन में गैलेक्सी पर्पल, हार्टबीट और मूनलाइट इस डार्क कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट के विकल्प में उपलब्ध होगा।

Advertisement

Oppo Reno 16 सीरीज चीन में 25 मई को शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे) लॉन्च होगी। इन स्मार्टफोन के साथ Oppo Pad 6 और Oppo Enco Air 5s TWS भी लॉन्च किए जाएंगे। कीमत की बात करें तो Oppo Reno 16 Pro की भारत में कीमत CNY 4,000  (लगभग 56,000 रुपये) होने की की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमत के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

Oppo Reno 16 Series Features

कंपनी ने वीबो पोस्ट में आगामी Oppo Reno 16 सीरीज की एक फोटो साझा की है, जिससे डिजाइन का पता चला है। स्मार्टफोन में स्क्वाअर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम, एक एलईडी फ्लैश और रेनो ब्रांडिंग नजर आ रही है। वहीं स्मार्टफोन के फ्लैट रियर पैनल के निचले हिस्से में बीच में ओप्पो ब्रांडिंग नजर आती है। स्मार्टफोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे, जबकि बाईं ओर एक नया बटन होगा। Oppo Reno 16 में स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे के बीच नीचे की ओर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें फ्लैट मेटल फ्रेम भी होगा। फोन के ऊपर एक सेकेंडरी माइक्रोफोन भी हो सकता है। आगामी ओप्पो रेनो 16 के दोनों ओर वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए दो एंटीना बैंड नजर आ रहे हैं। जल्द ही इस आगामी फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.