5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट

यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2026 09:42 IST
ख़ास बातें
  • Reno 15c 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस है।
  • फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

Oppo Reno 15c में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

Oppo Reno 15c फोन डिस्काउंट प्राइस के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने Oppo Reno 15c को जनवरी 2026 में लॉन्च किया था। Oppo Reno 15c में धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है और Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। Oppo Reno 15c को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। आइए विस्तार से Oppo Reno 15c बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Oppo Reno 15c Sale Price Discount Offer

Oppo Reno 15c को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 42,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Vijay Sales ने फोन को 2% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसे 1 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। यानी फोन सीधे तौर पर 41,999 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन असली ऑफर अब शुरू होता है। विजय सेल्स ने एक धांसू बैंक ऑफर फोन के साथ दिया है। 

Oppo Reno 15c Sale Bank Offer

Oppo Reno 15c को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI पर खरीदते हैं तो फोन पर 4200 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। यानी बैंक ऑफर लगाने के बाद इस फोन का प्रभावी डिस्काउंट 5200 रुपये हो जाता है। यह इस फोन की सबसे कम कीमत है। 

Oppo Reno 15c Specifications

Oppo Reno 15c में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, फोन में 2372×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

ओप्पो के Reno 15c 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158.18 मिमी, चौड़ाई 74.93 मिमी, मोटाई 8.14 मिमी और वजन 195 ग्राम है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.