Oppo Reno 12, 12 Pro लॉन्च होंगे 16GB तक रैम, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Oppo Reno 12 Pro में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। मसलन, फोन Dimensity 9200 प्लस चिपसेट के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2024 19:55 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 सीरीज का लॉन्च बेहद नजदीक है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।
  • फोन में तीन कैमरा मौजूद होंगे।

Oppo Reno 11 में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 12 सीरीज लॉन्च का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। यह सीरीज पिछले काफी समय से चर्चा में है। चीन में कंपनी इसे जल्द ही पेश करने वाली है। सीरीज में दो मॉडल के नाम अभी तक सामने आए हैं जिसमें Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro शामिल होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन में कुछ स्पेसिफकेशंस समान बताए जा रहे हैं जबकि कुछ जगह अंतर देखने को मिल सकता है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं Oppo Reno 12 सीरीज के बारे में सबकुछ। 

Oppo Reno 12 सीरीज का लॉन्च बेहद नजदीक है। चीन में May Day हॉलिडे खत्म होने को हैं जिसके तुरंत बाद इस सीरीज के लॉन्च की संभावना जताई जा रही है। Oppo Reno 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस को कंपनी ने अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया है। लेकिन अभी तक जो रिपोर्ट्स और लीक्स सामने आए हैं वे इस बारे में काफी कुछ बताते हैं। 

Oppo Reno 12 सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। डिस्प्ले में हल्का कर्वेचर देखने को मिल सकता है। दोनों ही फोन पतले और हल्के डिजाइन में आने वाले हैं। रियर कैमरा सिस्टम वर्टीकल अलाइनमेंट में बताया गया है। फोन में तीन कैमरा मौजूद होंगे। Oppo Reno 12 में 6.7 इंच OLED पैनल बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा जिसमें 2X ऑप्टिकल जूम होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा।  
फोन में 5,000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। इसमें Dimensity 8200 या Dimensity 8300 चिपसेट हो सकता है। स्मार्टफोन में 12 जीबी तक अधिकतम रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP65 रेटिंग भी दी जा सकती है। फोन ColorOS 14 पर रन करेगा जो कि Android 14 आधारित होगा। 

Oppo Reno 12 Pro में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। मसलन, फोन Dimensity 9200 प्लस चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.