Oppo R19 हो सकता है मीडियाटेक हीलियो पी80 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने आज भारत में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर पर चलने वाले Realme U1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हीलियो पी70 चिपसेट के बाद अब हीलियो पी80 प्रोसेसर पर चलने वाले फोन की चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 17:30 IST
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी80 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Oppo R19
  • 12nm प्रोसेस पर बना होगा मीडियाटेक हीलियो पी80 चिपसेट
  • हीलियो पी70 के बाद हीलियो पी80 प्रोसेसर की चर्चा शुरू
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने आज भारत में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर पर चलने वाले Realme U1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हीलियो पी70 चिपसेट के बाद अब हीलियो पी80 प्रोसेसर पर चलने वाले फोन की चर्चा शुरू हो गई है। वेबसाइट gizmochina की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक, Oppo R19 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आएगा।

Oppo R17 का अपग्रेड वर्जन होगा ओप्पो आर19। मीडियाटेक नए और मिड-रेंज चिपसेट हीलियो पी80 पर काम कर रही है। पिछले सप्ताह Gsmarena पर सामने आई रिपोर्ट में बेंचमार्क स्कोर सामने आए थे। बेंचमार्क स्कोर के मुताबिक, मीडियाटेक हीलियो पी80 की परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन होगी और यह क्वालकॉम 8150 को टक्कर देगा। याद करा दें कि ओप्पो आर17 में स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था। ऐसा पहली बार नहीं है जब Oppo मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल कर रही है, याद करा दें कि ओप्पो आर15 में भी ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था।

gizmochina की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पी80 चिपसेट 12nm प्रोसेस पर बना होगा जो ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ आएगा। पी60/पी70 की तुलना में जीपीयू को भी अपग्रेड किया जा सकता है। 2019 के पहली छमाही में हीलियो पी80 मीडियाटेक का प्रीमियम प्रोडक्ट होगा। Oppo R19 के अलावा अन्य कंपनियों के हैंडसेट भी इसी चिपसेट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

बता दें कि हीलियो पी70 प्रोसेसर पर चलने वाला दुनिया का पहला Realme U1 स्मार्टफोन की खासियतों में 25 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.3 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और 3500 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo R19, Oppo R17, MediaTek Helio P80, Realme U1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.