8MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo Pad Air 2 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Oppo Pad Air 2 में 11.35 इंच की 2.4K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408 x 1720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz रिफ्रेश रेट, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad Air 2 में 11.35 इंच की 2.4K LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Pad Air 2 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo Pad Air 2 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Pad Air 2 में 11.35 इंच की 2.4K LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo Pad Air 2 को पेश कर दिया है, जिसका डिजाइन ओप्पो पैड 2 से मिलता है। Oppo Pad Air को मई 2022 में ब्रांड ने पहले बजट टैबलेट के तौर पर पेश किया था। अब लगभग 1.5 लाख बाद नया टैबलेट आया है। इसके अलावा, Pad Air 2 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus Pad Go के तौर पर पहले ही पेश किया जा चुका है। यहां Oppo Pad Air 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Oppo Pad Air 2 की कीमत और उपलब्धता


Oppo Pad Air 2 के 6जीबी + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,299 (15,418 रुपये) है। वहीं 8जीबी + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥1,499 (लगभग 17,502 रुपये) और 8जीबी + 256जीबी वेरिएंट की कीमत ¥1,699 (लगभग 20,002 रुपये) है। टैबलेट स्पेस ग्रे और स्ट्रीमर सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। यह टैबलेट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 25 नवंबर से शुरू होगी।

Oppo Pad Air 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo Pad Air 2 में 11.35 इंच की 2.4K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408 x 1720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz रिफ्रेश रेट, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स तक है। Oppo Pad Air 2 में मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.2 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिकस्ल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डॉल्बी एटमॉस-सपोर्टेड क्वाड स्टीरियो स्पीकर प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। बैटरी बैकअप के मामले में यह 8,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 33W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.