Oppo K15x चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 6500mAh बैटरी, 45W SuperVOOC चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
Oppo K15x के साथ कंपनी ने Oppo K15s को भी लॉन्च किया है
Photo Credit: Oppo
Oppo ने अपनी K-Series में नया Oppo K15x स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Oppo K15s के साथ पेश किया है, लेकिन K15x को उससे अलग रखते हुए ज्यादा अफोर्डेबल सेगमेंट में उतारा गया है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 45W SuperVOOC चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। साथ ही फोन में IP64 रेटिंग और कंपनी का Diamond Anti-Drop Architecture भी दिया गया है।
Oppo K15x को चीन में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 1,399 युआन (लगभग 20,000 रुपये), जबकि 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,699 युआन (करीब 24,400 रुपये) रखी गई है। फोन Glacier White और Prism Purple कलर ऑप्शन में आता है। फिलहाल कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
Oppo K15x में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक है। डिस्प्ले में 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन को ड्यूरेबल बनाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग और Diamond Anti-Drop Architecture दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए नए Oppo स्मार्टफोन में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो रियर कैमरा 1080p वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं 720p स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग 120fps तक की जा सकती है।
Oppo K15x की बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है। फोन में 45W SuperVOOC और UFCS फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि कंपनी के अनुसार इसकी रेटेड बैटरी कैपेसिटी 6,335mAh है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-SIM, Wi-Fi 5 और Bluetooth ऑडियो सपोर्ट मिलता है। K15x में 3.5mm हेडफोन जैक, एक्सपेंडेबल स्टोरेज और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें NFC सपोर्ट नहीं मिलता।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।