4 हजार रुपये सस्ते दाम में खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, देखें डील

अगर आप Oppo का बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो Oppo K13 Turbo बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 07:52 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13 Turbo में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo K13 Turbo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo K13 Turbo में 6.80 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है।

Oppo K13 Turbo में 6.80 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

अगर आप Oppo का बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो बीते साल लॉन्च हुआ Oppo K13 Turbo बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त अमेजन पर Oppo के इस स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, यहां पर कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। आइए Oppo K13 Turbo पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo K13 Turbo Price & Offers

Oppo K13 Turbo का (8GB+128GB) स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 25,198 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल अगस्त में 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यहां पर बैंक ऑफर में स्कापिया फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,938 रुपये हो जाएगी जो कि लॉन्च कीमत से करीब 4 हजार रुपये कम है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 23,800 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Advertisement

Oppo K13 Turbo Specifications

Oppo K13 Turbo में 6.80 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1280x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक ग्लोबल पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए K13 Turbo एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है।  K13 Turbo में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो K13 Turbo के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

Oppo K13 Turbo की कीमत कितनी है?

Oppo K13 Turbo का (8GB+128GB) स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 25,198 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Oppo K13 Turbo में कौन सा प्रोसेसर है?

Oppo K13 Turbo में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

Oppo K13 Turbo का कैमरा कैसा है?

Oppo K13 Turbo के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Oppo K13 Turbo में कौन सी बैटरी है?

Oppo K13 Turbo में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.