Oppo K11 आया 12GB रैम, Android 13, Snapdragon 782G के साथ Geekbench पर नजर!

Oppo K11 के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) की बात करें तो यहां यह Android 13 के साथ नजर आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 14:11 IST
ख़ास बातें
  • बस्मार्टफोन को चीन के सर्टिफिकेशंस TENAA और 3C पर भी देखा गया है।
  • इसमें कंपनी Snapdragon 782G इस्तेमाल करने जा रही है।
  • आकर्षक रूप से फोन 12GB रैम के साथ दिखाई दिया है।

Oppo K11 से पहले कंपनी Oppo K11x (फोटो में) भी मार्केट में लॉन्च कर चुकी है।

Photo Credit: Oppo China

Oppo K11 कंपनी की ओर से K सीरीज में अगला स्मार्टफोन कहा जा रहा है। हाल ही में इस कथित स्मार्टफोन को चीन के सर्टिफिकेशंस जैसे TENAA और 3C पर स्पॉट किया जा चुका है। अब यह स्मार्टफोन Geekbench पर भी स्पॉट हुआ है, जिससे पता चलता है कि लेटेस्ट ओप्पो स्मार्टफोन अब जल्द ही लॉन्च होने वाला है। बेंचमार्क साइट पर स्पॉट होने का मतलब है कि इसके कुछ स्पेक्स भी कंफर्म हुए हैं। आइए जानते हैं यहां फोन के बारे में क्या जानकारी सामने आई है। 

Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन में अगला नाम Oppo K11 का चर्चा में है। इस फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया है। गीकबेंच लिस्टिंग में इसके कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन भी कंफर्म हो जाते हैं। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, फोन मॉडल नम्बर PJC110 के साथ नजर आया है। इसमें कंपनी Snapdragon 782G इस्तेमाल करने जा रही है, जैसा कि लिस्टिंग बताती है। यह प्रोसेसर 1.80GHz पर क्लॉक किया गया है। इसमें अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.71GHz बताई गई है। आकर्षक रूप से फोन 12GB रैम के साथ दिखाई दिया है। 

Oppo K11 के ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) की बात करें तो यहां यह Android 13 के साथ नजर आया है। वहीं, इसके स्कोर्स पर नजर डालें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1126 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 2924 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इतना ही नहीं, एक अन्य लीक में इस फोन के प्राइस के बारे में भी बड़ी जानकारी मिली है जो Weibo पोस्ट के माध्यम से आ रही है। चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर Oppo K11 को लेकर ये पोस्ट कहता है कि इसकी कीमत 2,000 युआन (लगभग 22,800 रुपये) के लगभग हो सकती है। 
  

Oppo K11 Specifications (expected)

Oppo K11 के स्पेसिफिकेशंस में फोन 6.7 इंच के FHD+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में सेंटर पंच होल मिलने की संभावना है। कैमरा के लिए फोन ट्रिपल सेंसर सेटअप कैरी कर सकता है। जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। 
Advertisement

ओप्पो के11 एक कैमरा फोकस्ड फोन के रूप में भी लॉन्च हो सकता है। अपडेट कहता है कि यह एक मिडरेंज हैंडसेट होने के बावजूद भी फ्लैगशिप लेवल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस दे सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि यह फोन हालिया लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 3 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। अब देखना होगा कि ओप्पो इसे किन स्पेक्स के साथ पेश करती है, जो कि ये OnePlus Nord CE 3 5G से बेहतर साबित हो सके। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K11, Oppo K11 price, Oppo K11 specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.