Oppo Find X9 का नया 'मखमली लाल' अवतार भारत में लॉन्च, खरीद पर Rs 5 हजार से ज्यादा के बेनिफिट

Oppo Find X9 Velvet Red वेरिएंट सिंगल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2025 16:07 IST
ख़ास बातें
  • नया वेरिएंट सिंगल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में आता है।
  • ऑफर के साथ फोन को 67,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • फोन की सेल 8 दिसंबर से शुरू होगी।

Oppo Find X9 Velvet Red वेरिएंट सिंगल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में आता है।

Oppo Find X9 को भारत में नया कलर वेरिएंट मिल गया है। फोन को कंपनी ने मखमली लाल रंग में पेश किया है जो कि काफी बोल्ड लुक के साथ दिखता है। इससे पहले सीरीज में कंपनी ने दो ही रंगों में फोन पेश किया था जिसमें टाइटेनियम ग्रे और स्पेस ब्लैक को शामिल किया गया था। अब तीसरा रंग भी इसमें जोड़ दिया गया है जिसे कंपनी ने Velvet Red का नाम दिया है। इतना ही नहीं, फोन की खरीद के साथ कई लुभावने ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Oppo Find X9 Launched in Velvet Red Color

Oppo Find X9 भारत में नए अवतार में लॉन्च किया गया है। फोन को नए वेरिएंट Velvet Red में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स की मांग के अनुसार यह वेरिएंट उतारा गया है। कुछ यूजर्स फोन का ज्यादा बोल्ड वेरिएंट चाहते थे। जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसी के साथ ओप्पो ने इसके सेल्स आंकड़े भी शेयर किए हैं। ब्रांड के अनुसार इससे पहले आई Find सीरीज के मुकाबले Find X9 को पहले हफ्ते में तीन गुना रेस्पॉन्स मिला है। 

Oppo Find X9 Velvet Red वेरिएंट सिंगल 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 74,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर्स लगाकर फोन को 67,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ में ब्लैक गोल्ड गिफ्ट बॉक्स दे रही है जिसकी कीमत 5,198 रुपये है। इसमें यूजर को Oppo Enco Buds 3 Pro Plus के साथ एक प्रीमियम फोन केस मिलता है। फोन की सेल 8 दिसंबर से शुरू होगी। इसे Oppo India वेबसाइट, Flipkart आदि से खरीदा जा सकेगा। 

Oppo Find X9 Specifications

Oppo Find X9 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह Gorilla Glass 7i की सेफ्टी से लैस है। फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस में Dimensity 9500 चिप की पावर है। साथ में 16 जीबी की रैम, और 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज इसमें आती है। इसमें 7025mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में 50MP Sony LYT808 मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिलता है। कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का सैमसंग अल्ट्रावाइड सेंसर भी इसमें लगाया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है।  
 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and compact IP69-rated design
  • Bright and fast AMOLED display
  • Good battery life
  • Capable primary and telephoto cameras
  • Gaming grade hardware
  • Smooth and updated software
  • Bad
  • Selfie video needs work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7025 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.