16GB RAM, 50MP के साथ Oppo Find X7 Ultra लॉन्च से पहले यहां आया नजर

Oppo Find X7 Ultra में 6.82 इंच की कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X7 Ultra में 6.82 इंच की कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Oppo Find X7 Ultra स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करेगा।
  • Oppo Find X7 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Oppo Find X7 Ultra में 50MP प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Oppo

Oppo जनवरी 2024 के दूसरे हफ्ते में Oppo Find X7 सीरीज स्मार्टफोन को पेश करेगा। लाइनअप में दो मॉडल Oppo Find X7 और Find X7 Ultra शामिल होंगे। रिपोर्ट्स से पता चला है कि Find X7 में PHZ110 मॉडल नंबर है, जबकि Find X7 Ultra को मॉडल नंबर PHY110 के साथ देखा गया। अनुमानित लॉन्च से पहले अल्ट्रा गीकबेंच पर नजर आया, जहां चिपसेट, रैम और एंड्रॉइड वर्जन के बारे में पता चला। आइए Oppo Find X7 और Find X7 Ultra  के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Find X7 Ultra गीकबेंच लिस्टिंग


गीकबेंच पर Oppo Find X7 Ultra की दो लिस्टिंग हैं। दोनों लिस्टिंग से पता चला है कि Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करेंगे। फोन में 16GB RAM होगी। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 UI पर काम करने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि Find X7 Ultra के दो वेरिएंट होंगे। एक टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करेगा। दोनों मॉडलों के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे होने की संभावना है।


Oppo Find X7 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Oppo Find X7 Ultra में 6.82 इंच की कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Find X7 Ultra में 50 मेगापिक्सल LYT-900 पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का LYT-600 अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का IMX890, 3x पेरिस्कोप जूम कैमरा और 50 मेगापिक्सल का IMX858) 6x पेरिस्कोप जूम क्वाड-कैमरा सेटअप है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करेगा। इस फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज होगी। यह स्मार्टफोन 100W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं Find X7 में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Dimensity 9300 चिपसेट पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल (LYT-808), 50 मेगापिक्सल (सैमसंग JN1, अल्ट्रा वाइड) + 64 मेगापिक्सल (ऑम्निविजन OV64B, 3x पेरीस्कोप जूम) ट्रिपल कैमरा यूनिट है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.