Oppo Find X में मिलेगा फुल स्क्रीन अऩुभव, 'अपने' ही फोन को देगा टक्कर

Oppo के आगामी स्मार्टफोन Find X में यूज़र को फुल स्क्रीन का एक्सपीरियंस मिल सकता है। ऐसा कंपनी हाल में लॉन्च किए गए Vivo Nex A और Nex S को टक्कर देने के लिए...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जून 2018 10:24 IST

Oppo Find X

Oppo के आगामी स्मार्टफोन Find X में यूज़र को फुल स्क्रीन का एक्सपीरियंस मिल सकता है। ऐसा कंपनी हाल में लॉन्च किए गए  Vivo Nex A और Nex S को टक्कर देने के लिए कर सकती है। टीना पर ओप्पो का मॉडल पहले डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देखा गया था, जैसा कि सैमसंग गैलेक्सी एज सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन थे। हैंडसेट में 5x डुअल कैमरा ज़ूम सिस्टम हो सकता है, जो स्लिम डिज़ाइन के साथ पेरीस्कोप-स्टाइल कैमरा सेटअप होगा। ओप्पो ने 19 जून को पेरिस के लूर्व म्यूज़ियम में एक इवेंट का आयोजिन किया है, जहां इस आगामी हैंडसेट से पर्दा उठेगा।

आधिकारिक टीज़र, जिसे ओप्पो ने चीनी सोशल साइट वीबो पर पोस्ट किया है, उसमें फुल स्क्रीन अनुभव की बात सामने आई है। टीज़र में न्यूनतम बेज़ल दिख रहे हैं, जो Find X को वीवो नेक्स परिवार के हैंडसेट के करीब ले जाते हैं। कुल मिलाकर नए वीवो मॉडल की तरह अगला ओप्पो फ्लैगशिप भी अंडर डिस्प्ले सेंसर से लैस होकर आ सकता है। इसमें एलीवेटिंग सेल्फी कैमरा होगा, जो नेक्स मॉडल में पहले ही देखा जा चुका है।
Advertisement

पिछले हफ्ते रिपोर्ट में पता चला था कि ओप्पो ने सैमसंग को डिस्प्ले पैनल का ऑर्डर दिया था। उम्मीद लगाई गई थी कि चीनी कंपनी ऑर्डर किया हुआ डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले अपने फाइंड X में दे सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि स्मार्टफोन डुअल एज डिस्प्ले से लैस होकर आएगा या फ्लैट पैनल से। कंपनी निश्चित तौर पर अपने नए फोन में बेहतर व्यूइंग अनुभव देने की तरफ बढ़ चुकी है।

पुरानी लिस्टिंग सुझाती है कि Oppo Find X में फ्लैगशिप स्तर की खासियतें होंगी। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।साथ में कलर ओएस दिया जाएगा। फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा। Oppo Find X में 6.3 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा इस पर रहेगी। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर काम करेगा, जिसकी सर्वादिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। सपोर्ट करेंगे एड्रीनो 630 जीपीयू और 8 जीबी रैम। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी होगा, जिसे बढ़ाना संभव नहीं होगा।
Advertisement

बता दें कि साल 2011 में ओप्पो ने फाइंड सीरीज़ का फाइंड एक्स903 से पर्दा उठाया था। 7 साल बाद अब कंपनी अपने प्रशंसकों को Oppo Find X का 'तोहफा' देने जा रही है। वर्टिकल डुअल रियर कैमरा फोन के बैक में दिया जाएगा। साथ ही एक दमदार सेल्फी कैमरा आने की भी चर्चा तेज़ है।
Advertisement

हाल में Find X की लीक हुई तस्वीर से इशारा मिला था कि फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसके अलावा फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है। इससे इशारा मिल रहा है कि कंपनी इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ला सकती है। तस्वीरों में फोन बेज़ल रहित डिस्प्ले व टेक्सचर्ड बैक पैनल है। रिपोर्ट इशारा करती है कि Find X में 6.42 इंच का डिस्प्ले होगा, जो क्यूएचडी रिजॉल्यूशन होगा।

ध्यान रहे, ओप्पो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 1 भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 1 ओप्पो का बजट फोन है, जिसकी कीमत 8,990 रुपये से शुरू होती है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। साथ देते हैं 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी का है। रियर कैमरा इसमें 13 मेगापिक्सल का दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vivo, oppo, find x
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  4. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  5. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.