Oppo F25 Pro 5G का प्राइस लीक! 8GB रैम, 2TB स्टोरेज, 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आज भारत में होगा लॉन्च

Oppo F25 Pro 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 10:44 IST
ख़ास बातें
  • इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है।
  • कलर ऑप्शंस में Lava Red और Ocean Blue देखने को मिलेंगे।
  • 5000mAh की बड़ी बैटरी इसमें बताई जा रही है।

Oppo F25 Pro 5G फोन में 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले

Photo Credit: Oppo

Oppo F25 Pro 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे आज यानी 29 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले इसके बॉक्स प्राइस, स्पेसिफिकेशंस जैसे डिटेल्स लीक हो गए हैं। फोन में 6.7 इंच फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। कंपनी ने इसे बॉर्डरलेस डिस्प्ले कहकर टीज किया है। यानी इसमें बेजल लगभग न के बराबर रहेंगे। 5000mAh की बड़ी बैटरी इसमें बताई जा रही है। Android 14 और 2TB तक स्टोरेज जैसे धांसू फीचर्स के साथ फोन लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में आया लेटेस्ट लीक क्या खुलासा करता है। 

Oppo F25 Pro 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित है। लॉन्च इवेंट को कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकता है। लेकिन अधिकारिक लॉन्च से पहले फोन का रिटेल बॉक्स, प्राइस, स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ये डिटेल्स सामने आए हैं। पोस्ट कहता है कि फोन में 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 2412x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। यह एक 2.5D फ्लैट पैनल बताया गया है। 

Advertisement
फोन में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं। स्टोरेज को 2TB तक एक्सपेंडेबल बताया गया है। Android 14 ओएस के साथ यह फोन ColorOS 14.0 की स्किन पर रन करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। कलर ऑप्शंस में Lava Red और Ocean Blue देखने को मिलेंगे। 

Oppo F25 Pro 5G बैटरी कैपिसिटी के मामले में 5000mAh क्षमता के साथ आएगा। फोन के साथ 67W SUPERVOOC चार्जिंग फीचर भी है। साथ में IP65 रेटिंग भी है। इसके डाइमेंशन 16.16x7.47x0.75cm हैं। फोन केवल 177 ग्राम वजन का बताया गया है। टिप्स्टर के मुताबिक इसका प्राइस 28,999 रुपये है जो कि बॉक्स पर मेंशन बताया गया है। कुछ ही देर में फोन का लॉन्च इवेंट शुरू होने वाला है। अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.