Oppo F25 Pro 5G होगा 64 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo F25 Pro 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल (FHD+) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 14:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F25 Pro 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo F25 Pro 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
  • Oppo F25 Pro 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo F25 Pro 5G में 64MP कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo F25 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 2022 में लॉन्च हुए Oppo F21 Pro 5G की जगह लेगा। स्मार्टफोन में एक आकर्षक डिजाइन, बजट-लेवल स्पेसिफिकेशंस है। यह मीडियाटेक प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। यहां हम आपको Oppo F25 Pro 5G के फीचर्स और सस्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo F25 Pro 5G की कीमत


कीमत की बात करें तो Oppo F25 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये (~$290) और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये ~$315) है। यह स्मार्टफोन Lava Red या Ocean Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध और बिक्री 5 मार्च से शुरू होगी।


Oppo F25 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन


Oppo F25 Pro 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल (FHD+), 394 PPI और 10-बिट रंग गहराई है। डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट और 1100 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस लेवल का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है। इस फोन में LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। फोन में धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP65 रेटिंग के साथ एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड यूनिट और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर शामिल है। वहीं इसके फ्रंट में इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है। इस स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.