5,000mAh बैटरी के साथ Oppo F19s भारत में 27 सितंबर को होगा लॉन्च

Flipkart पर Oppo F19s फोन को समर्पित माइक्रोसाइट लाइव की गई है, जिससे खुलासा होता है कि यह फोन 27 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी, जिसके साथ 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 सितंबर 2021 13:45 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F19s फोन में मिलेगा 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • ओप्पो एफ19 फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए होंगे उपलब्ध
  • मॉडल नंबर CPH2223 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ फोन
Oppo F19s की लॉन्च तारीख आखिरकार सामने आ गई है। यह फोन भारत में 27 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि Flipkart के जरिए की गई है। बता दें, यह फोन काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार लीक्स और लिस्टिंग का हिस्सा बने हुए अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। फ्लिपकार्ट पेज से न केवल लॉन्च तारीख का बल्कि फोन की बैटरी और चार्जिंग क्षमता की भी जानकारी दी गई है। साथ ही साफ होता है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा।

Flipkart पर Oppo F19s फोन को समर्पित माइक्रोसाइट लाइव की गई है, जिससे खुलासा होता है कि यह फोन 27 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यही नहीं इस पेज पर यह भी सार्वजनिक किया गया है कि ओप्पो एफ19एस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी, जिसके साथ 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, वो हैं ग्लोइंग गोल्ड और ग्लोइंग ब्लैक। फोन में 3D कर्व्ड बॉडी मिलेगी और यह 7.95mm पतला होगा।

उपरोक्त जानकारी फ्लिपकार्ट पेज के जरिए सामने आई है। इसके अलावा, यह फोन कथित रूप से गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ है, जहां से फोन के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई है। Pricebaba की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन मॉडल नंबर CPH2223 के साथ गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ है। यह मॉडल नंबर इससे पहले Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है। इससे माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर ओप्पो एफ19एस से जुड़ा हुआ है।

लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो एफ19एस फोन Android 11 पर काम करेगा। फोन में अज्ञात क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.02 GHz होगी। हालांकि, सोर्सकोड से माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। फोन का सिंगल-कोर स्कोर 312 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 1352।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन में 6.43 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जाएंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स का हवाला देते हुए जानकारी दी गई थी कि इस फोन की कीमत भारत में लगभग 18,000 रुपये के आसपास होगी।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.