Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ आज शाम 7 बजे होंगे लॉन्च, इवेंट को यहां देखें लाइव

Oppo F19 Pro में 30W VOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट वाली 4,310mAh बैटरी होने की भी बात कही गई है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मार्च 2021 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ को आज लॉन्च किया जाएगा
  • प्रो प्लस वेरिएंट 5G सपोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • वहीं, प्रो मॉडल में 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल होगा

Oppo F19 Pro सीरीज़ में दो स्मार्टफोन होंगे

Oppo F19 Pro सीरीज़ को आज भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। नई सीरीज़ में Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro शामिल होने की उम्मीद है, और दोनों को पहले ही चीनी कंपनी द्वारा टीज़ किया जा चुका है। जहां ओप्पो एफ19 प्रो+ को 5G सपोर्ट से लैस बताया गया है, वहीं ओप्पो एफ19 प्रो के 4G कनेक्टिविटी के साथ आने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएंगे। Oppo F19 Pro सीरीज़ के साथ, Oppo आज बैंड स्टाइल फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस भी लॉन्च कर रहा है। नए फिटनेस बैंड को SpO2 मॉनिटर फीचर और रियल टाइम हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर से लैस बताया जा रहा है।
 

Oppo F19 Pro series India launch livestream details

भारत में Oppo F19 Pro सीरीज़ को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के वर्चुअल इवेंट को Facebook, Instagram, Twitter और YouTube पर मौजूद ओप्पो इंडिया के आधिकारिक चैनलों के जरिए लाइव पेश किया जाएगा। आप नीचे दिए गए वीडियो के जरिए भी इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
Advertisement


टिप्सटर इशान अग्रवाल (Ishan Agarwal) और सुधांशु अंबोरे (Sudhanshu Ambore) ने हाल ही में Oppo F19 Pro+ और Oppo 19 Pro के स्पेसिफिकेशन्स को टीज़ किया था। ओप्पो ने खुद आधिकारिक तौर पर आगामी फोन्स के कुछ टीज़र भी साझा किए हैं।
Advertisement
 

Oppo F19 Pro specifications (expected)

लीक्स और टीज़र्स के अनुसार, ओप्पो एफ19 प्रो ColorOS 11.1 के साथ आएगा, जो Android 11 पर आधारित होगा। इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट होगा, जो 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस होगा। स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस से लैस क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी होगा।

Oppo F19 Pro में 30W VOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट वाली 4,310mAh बैटरी होने की भी बात कही गई है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने का अनुमान है।
Advertisement
 

Oppo F19 Pro+ specifications (expected)

ओप्पो एफ19 प्रो प्लस भी ColorOS 11.1 के साथ आएगा और 6.4-इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 800U चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का अनुमान है। इसमें 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर होने की भी संभावना है। इसके अलावा, Oppo F19 Pro+ में 30W फास्ट चार्जिंग 4,500mAh बैटरी होने की बात कही गई है।

Oppo Band Style specifications
ओप्पो बैंड स्टाइल 1.1 इंच के कलर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा और SpO2 मॉनिटरिंग की पेशकश करेगा। यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग भी देगा। इसके अलावा, इसमें 12 बिल्ट-इन वर्कआउट मोड शामिल होंगे।
Advertisement

Amazon has already listed the Oppo F19 Pro series as well as the Oppo Band Style to confirm their online availability following the official launch.

Amazon India आधिकारिक लॉन्च से पहले फोन और बैंड की ऑनलाइन उपलब्धता की पुष्टि करने के लिए इन्हें अपने पोर्टल पर लिस्ट कर चुका है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.