Oppo CPH1931 हो सकता है 5,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस

Oppo CPH1931: ओप्पो ब्रांड के एक स्मार्टफोन को हाल ही में ब्लूटूथ एसआईजी डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जुलाई 2019 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Oppo CPH1931 में 6.1 इंच का एचडी+ स्क्रीन हो सकती है
  • आगामी ओप्पो स्मार्टफोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 हो सकता है
  • ओप्पो सीपीएच1931 कलरओएस 6.1 के साथ उतारा जा सकता है

Oppo CPH1931 हो सकता है 5,000 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस

Oppo ब्रांड के एक स्मार्टफोन को हाल ही में ब्लूटूथ एसआईजी डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। ओप्पो ब्रांड के इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH1931 है, ऐसा प्रतीत होता है कि यह ओप्पो आर15 प्रो का अपग्रेड हो सकता है जिसका मॉडल नंबर CPH1831 है। हालांकि, ओप्पो ने अब अपनी आर-सीरीज़ को छोड़कर अपनी नई रेनो सीरीज़ को मार्केट में उतारा है। CPH1931 रेनो सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग में ज्यादा जानकारी को तो शामिल नहीं किया गया लेकिन फिर भी ओप्पो CPH1931 लिस्टिंग से फोन के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है।

ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो CPH1931 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ चार Kryo सीपीयू जिनकी सर्वाधिक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ और चार Kryo सीपीयू हैं जिनकी सर्वाधिक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ स्क्रीन और फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। स्क्रीन के सटीक रिजॉल्यूशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Advertisement
 

Oppo CPH1931 कलरओएस 6.1 पर चलता है

कनेक्टिविटी की बात करें तो आगामी ओप्पो स्मार्टफोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 4 जी एलटीई सपोर्ट और डुअल-बैंड वाई-फाई शामिल होंगे। इसके अलावा ओप्पो CPH1931 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.1 पर चल सकता है। ओप्पो ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग को सबसे पहले मायस्मार्टप्राइस ने स्पॉट किया था।  

ओप्पो इंडिया भारत में 19 जुलाई को Oppo K3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। ओप्पो के3 को इस साल मई में चीनी मार्केट में उतारा गया था और इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और डुअल कैमरा सेटअप है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo CPH1931, Oppo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.