OPPO A93 5G स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खासियतें...

OPPO A93 5G फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे व 18 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जनवरी 2021 15:53 IST
ख़ास बातें
  • OPPO A93 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ए93 5जी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • फोन में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन

ऑरोरा, एलिगेंट सिल्वर और डैज़ल ब्लैक में मिलेगा OPPO A93 5G

OPPO A93 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। OPPO A93 स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Oppo ने इसका 5जी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ए93 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे व 18 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके अलावा इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉकिंग क्षमता जैसे फीचर्स भी शामिल है। ओप्पो ए93 5जी फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

OPPO A93 5G Price

ओप्पो ए93 5जी फोन की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 22,600 रुपये) है, यह दाम फोन के टॉप-एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज का है। हालांकि, OPPO A93 5G का एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, लेकिन इसकी कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं ऑरोरा, एलिगेंट सिल्वर और डैज़ल ब्लैक।
 

OPPO A93 5G specifications

ओप्पो ए93 5जी फोन में 6.5- इंच LTPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है। यह स्क्रीन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, DCI-P3 कलर गामुट, 405पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 8 जीबी रैम मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए93 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

ओप्पो ए93 5जी फोन में 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.