Oppo A92 में होगा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, तस्वीरें हुई लीक

Oppo A92 की दो नई तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें फोन ऑरोरा पर्पल रंग में दिखाई दे रहा है। तस्वीरों से पता चलता है कि स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 1 मई 2020 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A92 में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर होने की खबर
  • स्मार्टफोन की तस्वीरों में दिखा पावर बटन में दिया फिंगरप्रिंट सेंसर
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है ओप्पो ए92

Oppo A92 में क्वाड रियर कैमरा सेटअर और होल-पंच सेल्फी कैमरा होगा

Oppo A92 हाल ही में कई लीक की वजह से चर्चा में रहा है। अब फोन की नई तस्वीरें ऑरोरा पर्पल रंग में लीक हुई हैं। स्मार्टफोन के दायीं ओर एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाई दे रहा है। फोन के डिस्प्ले, साइज़, कैमरा, रंग विकल्पों और बैटरी की क्षमता सहित कई जानकारी सोमवार को ऑनलाइन लीक में सामने आ चुकी हैं। एक इमेज फोन के फ्रंट और बैक पैनल की भी सामने आई।

टिप्सटर इवान ब्लास ने अपने पैट्रॉन पर Oppo A92 की दो नई तस्वीरें पोस्ट की है और इन्हें GSMArena द्वारा साझा किया गया है। इनमें से एक तस्वीर पिछले लीक में साझा की गई तस्वीर के समान है, लेकिन इस बार यह फोन ऑरोरा पर्पल रंग में दिखाई देता है। दूसरी तस्वीर में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई देता है।
 

तस्वीरों से पता चलता है कि ओप्पो ए92 के डिस्प्ले में ऊपरी बाएं कोने में एक होल-पंच कटआउट होगा। फ्रंट पैनल के निचले हिस्से में पतले बेज़ल्स भी दिखाई दे रहे हैं। रियर में एक आयताकार मॉड्यूल के अंदर "L" आकार का क्वाड-कैमरा सेटअप है। मॉड्यूल के अंदर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। मॉड्यूल में "AI कैमरा" लिखा हुआ है।
 

Oppo A92 specifications (expected)

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो ए92 फोन में भी वहीं डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि OPPO A92s फोन में दिया गया है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है। रिपोर्ट का यह भी दावा है कि फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फोन एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7.1 पर काम करेगा।

कैमरे की बात करें, तो ओप्पो ए92 के रियर पैनल का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, यह f/1.7 लेंस के साथ आएगा। वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.2 लेंस के साथ दिया जाएगा। 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा और आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आएगा। फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच डिज़ाइन के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि ओप्पो ए92 फोन ओप्पो ए92एस का कमज़ोर वर्ज़न होगा, जो कि इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च हुआ था।
Advertisement

पुरानी गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए92 फोन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A92, Oppo A92 design, Oppo A92 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.