Oppo A74 5G फोन 48MP कैमरा के साथ आज 12 बजे भारत में होगा लॉन्च

Oppo A74 5G 90Hz के हाइपर-कलर स्क्रीन के साथ आयेगा। इसमें पंच होल डिजाइन होगा। Oppo A74 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2021 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A74 5G के भारतीय वेरिएंट में अलग होेंगे फीचर्स
  • थायलैंड और कम्बोडिया में पहले ही हो चुका है यह स्मार्टफोन लॉन्च
  • Oppo A74 5G की भारत में 20,000 रुपये से कम होगी कीमत

Oppo A74 5G के भारतीय वेरिएंट में प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 480 SoC ही दिया जायेगा।

Oppo A74 5G आज 20 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। टीज मे इस स्मार्टफोन के अंदर पंच होल डिस्पले दिखाया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। थायलैंड और कंबोडिया जैसे बाजारों में ओप्पो ने Oppo A74 5G को अप्रैल की शुरूआत में ही लॉन्च कर दिया था। ऐसा सुनने में आ रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाले Oppo A74 5G की फीचर्स कुछ अलग होंगी। जिन दो साउथ एशियन बाजारों में यह फोन लॉन्च हुआ है उनमें इसका 4G मॉडल भी उतारा गया। यह Qualcomm Snapdragon 480 SoC और रियर क्वाड कैमरा के साथ आता है।

Oppo A74 5G India launch timing

Oppo A74 5G का भारत में लॉन्च टाइम आज दोपहर 12 बजे का रहेगा। Amazon पर यह फोन पहले ही टीज किया जा रहा है। अभी इस फोन लॉन्च की लाइव स्ट्रीम दिखाए जाने के बारे में कोई खबर नहीं है।

Oppo A74 5G price in India

Oppo A74 5G की कीमत भारत में 20,000 रुपये से कम ही रहेगी। ओप्पो ने एक प्रेस नोट के द्वारा इसकी कीमत के बारे में बीते सप्ताह ही यह पुष्टि की थी। Oppo A74 5G थायलैंड में THB 8,999 (लगभग 21,600 रुपये) की कीमत में उपलब्ध है। इसमें इसका 6GB RAM + 128GB  रैम वेरिएंट आता है जो कि फ्लूड ब्लैक और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन में है।

Oppo A74 5G specifications (expected)

Oppo A74 5G 90Hz के हाइपर-कलर स्क्रीन के साथ आयेगा। इसमें पंच होल डिजाइन होगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। हालांकि अभी तक इंडियन वेरिएंट की अन्य फीचर्स सामने नहीं आ सकी हैं।
पिछले दिनों एक टिप्स्टर ने बताया था कि Oppo A74 5G में AMOLED डिस्पले की बजाय LCD पैनल होगा। ऐसा भी कहा गया है कि इसके भारतीय वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और साथ में 2 मेगापिक्सल के 2 सेंसर होंगे। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। दूसरे बाजारों में लॉन्च हुए Oppo A74 5G में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फिर भी, इसके भारतीय वेरिएंट में प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 480 SoC ही दिया जायेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंस सपोर्ट भी होगा, ऐसा कहा जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.