Oppo A71 (2018) स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा

आधिकारिक तौर पर ओप्पो ए71 (2018) के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में कहा गया है कि फोन में आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस से लैस ब्यूटीफिकेशन दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि सेल्फी शॉट में कंपनी ने बुकेह इफेक्ट का विकल्प दिया है, जिससे यूजर सब्जेक्ट का बैकग्राउंड धुंधला कर पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 फरवरी 2018 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A71 (2018) लॉन्च किया
  • भारत में कीमत व उपलब्धता को लेकर कोई खुलासा नहीं
  • हाल में ही ओप्पो ए71 की कीमत घटकर हुई थी 9,999
भारत और अन्य बाजारों से पहले चीनी स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A71 (2018) पाकिस्तान में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा वाले नए ओप्पो ए71 (2018) की भारत में कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। यह नया स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च हुए कंपनी के Oppo A71 का अपग्रेड वर्जन है। यह स्मार्टफोन गोल्ड और ब्लैक रंग विकल्प के साथ आ रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि कंपनी ने हाल में ही ओप्पो ए71 की कीमत घटाकर 9,999 रुपये की थी। और अब सप्ताहभर बाद ही कंपनी इसका अपग्रेड वर्जन ले आई है।

आधिकारिक तौर पर ओप्पो ए71 (2018) के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में कहा गया है कि फोन में आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस से लैस ब्यूटीफिकेशन दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि सेल्फी शॉट में कंपनी ने बुकेह इफेक्ट का विकल्प दिया है, जिससे यूजर सब्जेक्ट का बैकग्राउंड धुंधला कर पाएंगे। 32 मेगापिक्सल तक के बेहतर रेजॉल्यूशन के लिए कैमरा सेंसर में मल्टी फ्रेम डीनॉइजिंग व अल्ट्रा एचडी तकनीक की जुगलबंदी की है।

बताया गया है कि ओप्पो ए71 (2018) में डुअल नैनो सिम विकल्प होगा। फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित कलर ओएस 3.2 पर चलेगा। फोन में 5.2 इंच का (720x1280 रेजॉल्यूशन के साथ) एचडी टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 एसओसी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 2 जीबी का रैम दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने ओप्पो ए71 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। ए71  3 जीबी रैम के साथ आया था।

बेहतर फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने नए ओप्पो ए71 (2018) में 13 मेगापिक्सल (रियर में) दिया  है। कैमरा एफ/2.2 अपर्चर व एलईडी फ्लैश से लैस है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। फोन में 16 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो हैंडसेट में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.55 मिलीमीटर का जैक दिया गया है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है, जिसके एक बार फुल चार्ज में वीडियो देखने के साथ 15 घंटे और मिश्रित इस्तेमाल में 19 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। फोन का वज़न 137 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A71, Oppo, Oppo new phone, Oppo selfie phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.