50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo ने यूरोपीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसे सितंबर में चीनी बाजार में पहले से ही लॉन्च किया जा चुका है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2026 13:29 IST

Photo Credit: OPPO

Oppo ने यूरोपीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसे सितंबर में चीनी बाजार में पहले से ही लॉन्च किया जा चुका है। नए ओप्पो ए-सीरीज स्मार्टफोन में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट और 7,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Oppo A7 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo A7 Pro Price & Availability

Oppo A7 Pro के 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499 (लगभग ₹52,000) है। वहीं Oppo बेल्जियम ने यह फोन EUR 70 (लगभग ₹7,300) के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है, जिससे इफेक्टिव कीमत घटकर EUR429 (लगभग ₹44,000) हो गई है। यह फोन ओप्पो बेल्जियम के ऑनलाइन स्टोर पर शाइन टाइटेनियम और सर्फिंग ब्लू कलर्स में लिस्ट है।

Advertisement

Oppo A7 Pro Specifications

Oppo A7 Pro में 6.57 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स सामान्य ब्राइटनेस और 1,400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। A7 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट मिलता है। अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ OIS और ऑटोफोकस वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 7,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 159.08 मिमी, चौड़ाई 75.81 मिमी, मोटाई 8.80 मिमी और वजन लगभग 205 ग्राम है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  2. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  4. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  6. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  7. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  8. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  9. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  10. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.