Oppo A6x के लॉन्च से पहले कीमत लीक, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी से होगा लैस!

Oppo A6x फोन 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम वेरिएंट्स में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 07:36 IST
ख़ास बातें
  • फोन 13 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च हो सकता है।
  • Oppo A6x 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है।
  • यह फोन 13MP रियर मेन कैमरा से लैस होगा।

भारत में लॉन्च से पहले Oppo A6x का प्राइस लीक हो गया है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Oppo का बजट स्मार्टफोन Oppo A6x ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी सस्ती कीमत में आकर्षक फीचर्स इस फोन में पेश कर सकती है। भारत में लॉन्च से पहले Oppo A6x का प्राइस लीक हो गया है। यह फोन 13 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च हो सकता है। फोन में 4 जीबी रैम, और 6 जीबी रैम वेरिएंट्स आ सकते हैं। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है और 6500mAh की विशाल बैटरी से यह लैस होगा। लॉन्च से पहले जानते हैं Oppo A6x के बारे में अब तक सामने आईं खास बातें। 

Oppo A6x भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसके ग्लोबल रिलीज की तैयारी में है। लेकिन लॉन्च से पहले इसके इंडियन प्राइस डिटेल्स सामने आ गए हैं। X पर जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव की एक पोस्ट के अनुसार, Oppo A6x फोन 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम वेरिएंट्स में आ सकता है। 4 जीबी रैम के साथ कंपनी 64 जीबी स्टोरेज, और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग कर सकती है। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी का एक ऊपरी वेरिएंट भी लॉन्च होने की संभावना है।

Advertisement

 
Oppo A6x की भारत में कीमत 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये बताई गई है। वहीं इसका 4GB+128GB वेरिएंट 13,499 रुपये में आ सकता है। 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये हो सकती है। हालांकि टिप्स्टर ने पोस्ट में यह साफ नहीं किया है कि यह कीमत डिस्काउंट या बैंक ऑफर समेत है कि नहीं। टिप्स्टर ने इससे पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया था। 

Oppo A6x 5G Specifications (Rumoured)

Oppo A6x 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। फोन में HD+ रिजॉल्यूशन होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC आ सकता है। यह फोन 13MP रियर मेन कैमरा से लैस होगा। साथ में एक VGA लेंस सपोर्ट में मिल सकता है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 

Advertisement

6500mAh की विशाल बैटरी
Oppo A6x 5G की बैटरी इसका हाइलाइट फीचर कहा जा सकता है। बजट रेंज में फोन 6500mAh बैटरी से लैस होकर कंपिटीशन बढ़ा सकता है। इसके साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट यहां मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है जिसके ऊपर ColorOS 15 की कस्टम स्किन देखने को मिल सकती है। 

IP64 Rating
फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग देखने को मिल सकती है। इसकी मोटाई 8.58mm बताई गई है। वहीं, फोन का वजन 212 ग्राम के करीब हो सकता है। कंपनी ने फोन के लिए अधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा अभी नहीं की है। लेकिन जल्द ही इसके डिटेल्स सामने आ सकते हैं। 
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.