Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कीमत Rs 20 हजार से कम!

Oppo A6s 5G भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसमें 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 18 मार्च 2026 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6s 5G भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च
  • फोन में 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  • Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ आता है

Oppo A6s 5G की भारत में शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारत में अपनी A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo A6s 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 6500mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन Android आधारित ColorOS 15 पर चलता है और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए कई AI बेस्ड फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 8.61mm है और इसका वजन करीब 212 ग्राम है। इसमें मेटल फ्रेम के साथ प्रीमियम डिजाइन दिया गया है।

Oppo A6s 5G की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, Oppo.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर आज से उपलब्ध है। इसे Aurora Gold और Plum Purple कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

ऑफर्स की बात करें तो चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 3 महीने तक नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा कुछ फाइनेंस पार्टनर्स के जरिए 8 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट स्कीम भी उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। Oppo A6s 5G में 6.75 इंच का HD+ (1570 × 720 Pixels) डिस्प्ले मिलता है, पैनल LCD है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 256 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1125 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कैमरा की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें नेचुरल ब्यूटी मोड का सपोर्ट दिया गया है।

Oppo A6s 5G में 6500mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 22.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और लंबे स्टैंडबाय टाइम का सपोर्ट देता है। इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टाइप को जोड़ा गया है।

Advertisement

फोन में AI GameBoost और AI LinkBoost 3.0 जैसे फीचर्स हैं, जो गेमिंग और नेटवर्क परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन्ड हैं। इसके अलावा, फोन में ColorOS 15 के साथ Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसे फीचर्स शामिल हैं।

डिजाइन की बात करें तो Oppo A6s की मोटाई 8.61mm है और इसका वजन करीब 212 ग्राम है। इसमें मेटल फ्रेम मिलता है। फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, LDAC सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट और ईयरफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.