Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत

Oppo ने चीन में A6 सीरीज के तहत Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G को लॉन्च किया है। दोनों फोन 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 फरवरी 2026 18:16 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6i+ 5G में दी गई 7,000mAh की बड़ी बैटरी
  • दोनों फोन्स में 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 चिप
  • 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि

Oppo A6i+ 5G को Glacier White और Chestnut Velvet Brown रंगों में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने चीन में अपनी A-सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन्स Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G को लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन्स डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं और बजट से मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करते हैं। कंपनी ने इन फोन्स में बड़े डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी को शामिल किया है। Oppo A6i+ 5G और A6v 5G दोनों में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करते हैं और 50MP मेन रियर कैमरा से लैस हैं। 

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Oppo A6i+ 5G को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,499 युआन में लॉन्च हुआ है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,599 युआन रखी गई है। टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,799 युआन है। दूसरी ओर, Oppo A6v 5G को एक ही 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1,199 युआन तय की गई है। दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री चीन में 6 फरवरी से Oppo की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Oppo A6i+ 5G को Glacier White और Chestnut Velvet Brown रंगों में लॉन्च किया गया है। वहीं Oppo A6v 5G Glacier Blue, Wilderness Green और Titanium Rock Purple कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

Oppo A6v 5G
Photo Credit: Oppo

परफॉर्मेंस के लिए दोनों Oppo स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में दोनों फोन 1080p रिजॉल्यूशन पर 60fps तक सपोर्ट करते हैं। फ्रंट कैमरे में दोनों के बीच फर्क है। Oppo A6i+ 5G में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि Oppo A6v 5G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

Oppo A6i+ 5G और A6v 5G दोनों में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

बैटरी सेक्शन में Oppo A6i+ 5G को 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है, जबकि Oppo A6v 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 45W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। डिजाइन और साइज की बात करें तो दोनों फोन्स के डाइमेंशन लगभग समान हैं और इनकी मोटाई 8.61mm रखी गई है। Oppo A6i+ 5G का वजन करीब 216 ग्राम है, जबकि A6v 5G थोड़ा हल्का है और इसका वजन 212 ग्राम बताया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  2. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  6. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  7. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  9. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  10. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.