Oppo A60 फोन लॉन्च हुआ 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Oppo A60 में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, HD प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A60 फोन 6nm प्रोसेसिंग पर बने Snapdragon 680 4G चिपसेट से लैस है।
  • फोन में रियर मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है।
  • Oppo A60 का वजन 186 ग्राम है।

Oppo A60 में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, HD प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने A सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A60 लॉन्च कर दिया है। फोन एक बजट डिवाइस है। इसमें 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Snapdragon 680 4G चिपसेट से लैस है। स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम दी गई है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Oppo A60 price

Oppo A60 को कंपनी ने वियतनाम में पेश किया है। फोन दो कंफिग्रेशन में उतारा गया है। पहला 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। जिसकी कीमत 5,490,000 VND (लगभग 18,000 रुपये) है। दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 6,490,000 VND (लगभग 21,000 रुपये) है। फोन को कंपनी ने ब्लू पर्पल, और ब्लू कलर में लॉन्च किया है। 
Advertisement
 

Oppo A60 specifications

Oppo A60 में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, HD प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल सपोर्ट करता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट है और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Oppo A60 फोन 6nm प्रोसेसिंग पर बने Snapdragon 680 4G चिपसेट से लैस है। जिसके साथ में 8 जीबी LPDDR4x RAM दी गई है। इसमें 128 जीबी, और 256 जीबी के स्टोरेज विकल्प मिल जाते हैं। स्टोरेज को 1TB तक भी बढ़ाया जा सकता है जिसके लिए इसमें MicroSD कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। 

फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग है। यह रियर में डुअल कैमरा कैरी करता है। फोन में रियर मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक अन्य लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ColorOS 14 पर रन करने वाला यह फोन Android 14 के साथ आता है। 
Advertisement

Oppo A60 का वजन 186 ग्राम है। यह 7.68mm की मोटाई में बना है। धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए कंपनी ने इसे IP54 रेटिंग दी है। इसमें साउंड के लिए डुअल स्पीकर हैं। साथ में 3.5mm हेडफोन जैक भी है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.