13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo A58x 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A58x 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,200 यानी कि 14,500 रुपये है। Oppo का यह फोन Breeze Purple, Starry Sky Black और Tranquility Blue कलर में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने Oppo A58x 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है।
  • Oppo A58x 5G में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A58x 5G की कीमत CNY 1,200 यानी कि 14,500 रुपये है।

Oppo A58x 5G में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने चीनी बाजार में Oppo A58x 5G को लॉन्च कर दिया है। यह Oppo A56 5G का टोन डाउन वर्जन है, जिसे बीते महीने चीन में पेश किया गया था। Oppo A58x 5G में 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। Oppo फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU है। यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Oppo A58x 5G कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo A58x 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,200 यानी कि 14,500 रुपये है। Oppo का यह फोन Breeze Purple, Starry Sky Black और Tranquility Blue कलर में उपलब्ध है। चीन में इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

Oppo A58x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo A58x 5G में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ Mali-G57 MC2 से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इस ओप्पो फोन में नाइट सीन, एआई आईडी फोटो, टाइम लैप्स और स्लो मोशन दिया गया है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 163.8mm, चौड़ाई 75.1mm, मोटाई 7.99mm और वजन 186 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड माउंटेज फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकॉगनिशन सपोर्ट मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.