Oppo A54 4G फोन 5,000 एमएएच बैटरी से हो सकता है लैस, BIS लिस्टिंग से मिला भारत लॉन्च का इशारा

आपको बता दें, कुछ दिन पहले टिप्सटर ने Oppo A54 5G वेरिएंट के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी को लिस्ट किया था, जिसके अनुसार, फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 19 मार्च 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A54 4G में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ए54 4जी में मिल सकता है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • Oppo A54 5G वेरिएंट पिछले हफ्ते हुआ था लीक

फोन का मॉडल नंबर CPH2239 है

Oppo A54 4G स्मार्टफोन कथित रूप से US Federal Communications Commission (FCC) और Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। एफसीसी सर्टिफिकेशन से कथित स्मार्टफोन से संबंधित कुछ खुलासे हुए है, जिसका 5G वेरिएंट पिछले हफ्ते लीक हुआ था। बीआईएस लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पुरानी रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि ओप्पो ए54 4जी वेरिएंट कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट देखा जा चुका है, जिसमें NBTC, Indonesia Telecom, TKDN के साथ-साथ China Quality Certification Center (CQC) आदि शामिल हैं।

US FCC लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई थी, जिसके अनुसार एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2239 के साथ सर्टिफाइड किया गया है, यह मॉडल नंबर पहले Oppo A54 4G से जुड़ा हुआ था। लिस्टिंग से संकेत मिला है कि इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा, यह एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS v7.2 पर काम करेगा। फोन का डायमेंशन 163.6x75.7x8.4mm और भार 192 ग्राम होगा। BIS सर्टिफिकेशन की जानकारी टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा दी गई है, हालांकि इस लिस्टिंग में फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं होता।
Advertisement

ओप्पो ए54 4जी फोन इसी मॉडल नंबर के साथ कथित रूप से कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। MySmartPrice की एक अलग रिपोर्ट के अनुसार, Oppo के स्मार्टफोन को 19 फरवरी को TKDN सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था और 24 फरवरी को Indonesia Telecom का सर्टिफिकेशन मिला था। NBTC सर्टिफिकेशन में कथित रूप से मॉडल के नाम की पुष्टि Oppo A54 4G हुई थी।

आपको बता दें, कुछ दिन पहले टिप्सटर ने Oppo A54 5G वेरिएंट के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी को लिस्ट किया था, जिसके अनुसार, फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। 5जी मॉडल को लेकर दावा किया गया है कि इसका डायमेंशन 162.9x74.7x8.4mm और भार 190 ग्राम होगा, जो कि 4जी वेरिएंट जैसा ही है। 4जी और 5जी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हो सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A54 4G, Oppo A54 4G Specifications, Oppo, Oppo A54 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.