Oppo A5, Redmi Note 5 Pro और Nokia 6.1 Plus में कौन बेहतर?

ओप्पो ने अपना मिड-रेंज वाला बजट स्मार्टफोन Oppo A5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo A5 शाओमी के Redmi Note 5 Pro और Nokia 6.1 Plus से मुकाबला कर पाएगा या नहीं। इसके लिए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर हम अंतर बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 25 अगस्त 2018 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है
  • Nokia 6.1 Plus की कीमत है 15,999 रुपये
  • Redmi Note 5 Pro में है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर
हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपना मिड-रेंज वाला बजट स्मार्टफोन Oppo A5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो  ए5 में Apple iPhone X की तरह ही डुअल रियर कैमरा सेअटप और नॉच फीचर है। Oppo A5 में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 है जिसके बारे में 296 फेसियल प्वाइंट्स पहचानने का दावा है। ओप्पो ए5 की कीमत भारत में 14,990 रुपये है, इस दाम में यह हैंडसेट मार्केट में मौजूद नोकिया 6.1 प्लस और शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को टक्कर देगा। बता दें कि नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह Nokia 6.1 Plus भी गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। नोकिया का यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। तो वहीं Redmi Note 5 Pro में आपको 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Oppo A5 अपने प्रतिद्धंदी हैंडसेट Redmi Note 5 Pro और Nokia 6.1 Plus से मुकाबला कर पाएगा या नहीं। इसके लिए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर हम अंतर बताने जा रहे हैं।

Oppo A5 बनाम Redmi Note 5 Pro बनाम Nokia 6.1 Plus: भारत में कीमत
ओप्पो ए5 को भारत में 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। इस दाम में यह स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और नोकिया 6.1 प्लस के अलावा Asus ZenFone Max Pro M1 (6GB), Vivo Y83, Samsung Galaxy J6 और Nokia 6.1 को टक्कर देगा।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन बजट 2018 के बाद कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया।

Nokia 6.1 Plus को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। इसके अलावा यह नोकिया के अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। बिक्री 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से होगी और इसकी कीमत 15,999 रुपये है। Nokia के इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग नोकिया वेबसाइट पर शुरू हो गई है।
Advertisement

Oppo A5 vs Redmi Note 5 Pro vs Nokia 6.1 Plus: स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम Oppo A5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है और इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 87.9 प्रतिशत है। डिस्प्ले के ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल दिया गया है। स्मार्टफोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और इसके साथ दिए गए हैं 4 जीबी रैम। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.4 वाला है। पिछले हिस्से पर एक एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर कई एआई ब्यूटी फीचर दिए गए हैं। यह 296 फेसियल फीचर की पहचान कर सकता है।
Advertisement

Oppo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। Oppo A5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
Advertisement


Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
नोकिया 6.1 प्लस बनाम ओप्पो ए5 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.80 इंच6.20 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3060 एमएएच4230 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल720x1520 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.806.205.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल720x1520 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास-गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:918:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
400256128

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)8-मेगापिक्सल (f/2.2)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
रियर ऑटोफोकस
-हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
फ्रंट फ्लैश
--एलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-ColorOS 5.1MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हां--
सिम की संख्या
222
माइक्रो यूएसबी
-हांहां
Wi-Fi Direct
-हांहां
एनएफसी
--नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
--नहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
--नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हां-हां
फेस अनलॉक
--हां
3डी फेस रिकग्निशन
--नहीं
फिंगरप्रिंट सेंसर
--हां
बैरोमीटर
--नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
--नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo A5, Redmi Note 5 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  2. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  3. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  4. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  5. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  6. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
  7. पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...
  8. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  9. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
  10. iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.