वनप्लस एक्स स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2015 12:34 IST
वनप्लस ने अपना तीसरा स्मार्टफोन वनप्लस एक्स लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का सबसे किफायती फोन है। इसकी कीमत कंपनी के फ्लैगशिप हैंडसेट वनप्लस वन और वनप्लस 2 से कम है।

यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसके ऑनिक्स वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है और सेरामिक वेरिएंट 22,999 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट कंपनी के इनवाइट सिस्टम के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। वनप्लस एक्स स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

सेरेमिक वेरिएंट का वज़न 160 ग्राम है, जबकि ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.