वनप्लस एक्स शैंपेन एडिशन की बिक्री मंगलवार से होगी शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2015 11:30 IST
वनप्लस ने गुरुवार को कंपनी की दूसरी सालगिरह के मौके पर वनप्लस एक्स स्मार्टफोन का नया शैंपेन एडिशन पेश किया। वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में खुलासा किया कि वनप्लस एक्स शैंपेन एडिशन व्हाइट और गोल्ड कलर में चीन के अलावा अन्य मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। चीन की इस कंपनी ने पुष्टि की है कि नए वर्ज़न की बिक्री सबसे पहले यूरोप में शुरू होगी, इसके बाद यह अन्य मार्केट में उपलब्ध होगा।

शैंपेन एडिशन कंपनी की साप्ताहिक ओपन सेल के दौरान उपलब्ध होगा। हालांकि, इसके लिए 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति का पालन किया जाएगा। जिन यूज़र के पास वनप्लस एक्स स्मार्टफोन का इनवाइट पहले से है, वह उसका इस्तेमाल शैंपेन एडिशन को खरीदने के लिए कर सकते हैं। वनप्लस एक्स शैंपेन एडिशन को चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 1,599 चीनी युआन (करीब 16,500 रुपये) में लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि ऑनिक्स वर्ज़न की भी कीमत यही है।

शुरुआत में इस एडिशन को सिर्फ चीन में बेचा जाना था, लेकिन अब शैंपेन एडिशन को यूरोप में पेश किया जाएगा। इसके बाद अन्य मार्केट में। फिलहाल, कंपनी ने भारत में इस हैंडसेट को लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं कहा है। अगर बात स्पेसिफिकेशन की जाए तो शैंपेन एडिशन और वनप्लस एक्स के अन्य दो वर्ज़न ऑनिक्स और सेरामिक एडिशन में कोई फ़र्क नहीं है।

आपको बता दें कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।
Advertisement

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।

वनप्लस ने हाल में घोषणा की थी कि अब से हर मंगलवार को वनप्लस एक्स स्मार्टफोन बिना इनवाइट उपलब्ध होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.