फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ आएगा OnePlus का अपकमिंग फ्लिप फोन! Samsung, Motorola को देगा टक्कर?

Oppo Find N3 Flip पहला (और वर्तमान में) एकमात्र क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन था, जो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस था जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 32-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल था। फोन में 44W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2024 21:53 IST
ख़ास बातें
  • Oppo टेलीफोटो और मैक्रो कैमरा वाले फ्लिप फोन पर काम कर रहा है
  • OnePlus भी इसी कैमरा सिस्टम के साथ ला सकता है अपना फ्लिप फोन
  • अपकमिंग फोन Samsung और Motorola के फ्लिप फोन से प्रतिस्पर्धा करेगा
OnePlus कथित तौर पर एक फोल्डेबल फ्लिप फोन (Foldable flip phone) पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि फोन एक एक ऐसे कैमरे से लैस हो सकता है, जो आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मिलता है। एक चाइनीज टिपस्टर ने दावा किया है कि Oppo और OnePlus नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं, जिनमें टेलीफोटो और मैक्रो कैमरे होंगे। जबकि ओप्पो ने पहले से ही इन कैमरा फीचर्स के साथ एक क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है, वनप्लस इसी के समान हैंडसेट पेश कर सकता है, जो अपकमिंग Samsung Galaxy Z Flip फोन के साथ-साथ Motorola के Razr फोल्डेबल हैंडसेट के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।

'स्मार्ट पिकाचु' (चीनी से अनुवादित) यूजरनेम वाले एक टिपस्टर ने वीबो पोस्ट में दावा किया है कि Oppo टेलीफोटो और मैक्रो कैमरा वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। टिपस्टर का यह भी कहना है कि OnePlus का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी समान कैमरा फीचर्स से लैस होगा। दोनों कंपनियों ने अभी तक नए क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन की योजना की घोषणा नहीं की है।
Advertisement

वनप्लस ने अब तक केवल एक फोल्डेबल फोन - OnePlus Open लॉन्च किया है। यह Oppo Find N3 Flip का रीबैज वर्जन था। अगर Oppo Find N5 Flip लॉन्च करने का फैसला करता है, तो OnePlus भी समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ एक फ्लिप फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है। यह हैंडसेट मोटोरोला या सैमसंग के हैंडसेट से प्रतिस्पर्धा कर सकता है।

पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया गया Oppo Find N3 Flip Android 13-बेस्ड ColorOS 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। हैंडसेट 4nm MediaTek Dimensity 9200 चिप, 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज से लैस आता है। इसमें 6.8-इंच LTPO AMOLED इनर स्क्रीन और 3.26-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है।
Advertisement

Find N3 Flip पहला (और वर्तमान में) एकमात्र क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन था, जो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस था जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 32-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल था। फोन में 44W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,300mAh की बैटरी मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Flip Phone, OnePlus Flip Phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.