OnePlus RT की इंडिया लॉन्चिंग जल्‍द, Google सर्च रिजल्‍ट में दिखा ऐड

OnePlus 9RT को अक्टूबर में चीन में 8GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ CNY 3,299 (लगभग 38,600 रुपये) और 8GB+256GB मॉडल के साथ CNY 3,499 (लगभग 40,900 रुपये) के प्राइस टैग में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 12:07 IST
ख़ास बातें
  • फोन को Google सपोर्टेड डिवाइस लिस्‍ट पर भी स्‍पॉट किया गया है
  • चीन में लॉन्‍च हुआ OnePlus 9RT इंडिया में OnePlus RT हो सकता है
  • स्‍नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है यह स्‍मार्टफोन

Google सर्च रिजल्‍ट्स में Amazon के OnePlus RT ऐड को सबसे पहले जाने-माने टिपस्टर मुकुल शर्मा ने देखा था।

OnePlus RT India की लॉन्चिंग बहुत जल्द हो सकती है। एक टिपस्टर के अनुसार, फोन लॉन्‍च होने के ऑफ‍िशियल अनाउंसमेंट से पहले अमेजॉन का OnePlus RT ऐड Google सर्च रिजल्‍ट में सामने आया है। वनप्लस के इस नए फोन को हाल ही में Google सपोर्टेड डिवाइस लिस्‍ट और Google Play लिस्टिंग वेबसाइट पर स्‍पॉट किया गया है, जो फोन के जल्‍द लॉन्‍च होने की तरफ इशारा करता है। अक्टूबर में चीन में लॉन्‍च किए गए OnePlus 9RT के OnePlus RT के साथ इंडिया में आने की उम्मीद है। इस स्‍मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है।

Google सर्च रिजल्‍ट्स में Amazon के OnePlus RT ऐड को सबसे पहले जाने-माने टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने देखा था। OnePlus RT को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अभी लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन सर्च रिजल्‍ट्स के आधार पर यह अनुमान लगाना सही होगा है कि कंपनी OnePlus 9RT को इंडियन मार्केट में OnePlus RT के रूप में पेश कर सकती है। वैसे वनप्‍लस ने OnePlus RT के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी कन्‍फर्म नहीं किया है।
गौरतलब है कि OnePlus 9RT को अक्टूबर में चीन में 8GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ CNY 3,299 (लगभग 38,600 रुपये) और 8GB+256GB मॉडल के साथ CNY 3,499 (लगभग 40,900 रुपये) के प्राइस टैग में लॉन्च किया गया था।

बात करें इस फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की, तो OnePlus 9RT में 6.62 इंच का फुल-एचडी प्‍लस (1080x2400 पिक्सल) सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो  20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। OnePlus 9RT में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी का IMX766 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलता है। सेल्‍फी के लिए OnePlus 9RT में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 शूटर है। फोन 256GB तक इंटरनल स्टोरेज की पेशकश करता है। फोन में 4500mAh की बैटरी है, जो 65T Warp चार्ज से फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus RT, OnePlus 9RT, Google Search, amazon listing

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  4. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.